विज्ञापन

डेट के नाम पर ठगी! लड़की ने मंगवाया खाना-शराब, लड़के को लगा दिया कई हजार का चूना, बन गया स्कैम का शिकार

गुरुग्राम के युवक को डेटिंग ऐप पर मिली लड़की ने 22,000 रु का बिल थमा दिया. जानिए कैसे काम करता है यह डेटिंग स्कैम और इससे कैसे बचा जा सकता है.

डेट के नाम पर ठगी! लड़की ने मंगवाया खाना-शराब, लड़के को लगा दिया कई हजार का चूना,  बन गया स्कैम का शिकार
दिल्ली की डेटिंग ट्रिक से बचें! युवक बोला-मेरी तरह बेवकूफ मत बनना

डेटिंग ऐप्स पर लोगों से मिलना आजकल आम हो गया है, लेकिन कई बार ये मुलाकातें भारी पड़ सकती हैं. हाल ही में गुरुग्राम के एक युवक के साथ ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक डेट उसे 22,000 रु का चूना लगाकर चली गई.

कैसे हुआ पूरा मामला

युवक ने बताया कि उसकी मुलाकात Bumble पर जिया नेगी नाम की लड़की से हुई. दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी, फिर भी उन्होंने मिलने का प्लान बना लिया. लड़का गुरुग्राम से दिल्ली के राजौरी गार्डन पहुंचा, लेकिन लड़की ने वहां का माहौल पसंद न आने की बात कहकर GTB नगर चलने का सुझाव दिया. इसके बाद दोनों हडसन लेन स्थित एक कैफे-लाउंज Bagheera पहुंचे.

ऑर्डर पर ऑर्डर, बढ़ता गया बिल

कैफे में पहुंचते ही लड़की ने लगातार शराब और खाने का ऑर्डर देना शुरू कर दिया, जबकि युवक ने सिर्फ पास्ता और शेक लिया. युवक के अनुसार, लड़की खुद ज्यादा कुछ खा-पी नहीं रही थी. बार-बार उसे भी ड्रिंक लेने के लिए मजबूर कर रही थी. इस बीच एक अजनबी शख्स बार-बार उसका पीछा कर रहा था. उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है.

GTB Nagar date scam (I got catfished by a girl on bumble)
by u/99pipers in delhi

22,000 रु का बिल और सेटलमेंट

जब बिल आया तो युवक के होश उड़ गए, कुल 22,000 रुपये. जिसमें से उसका खर्च सिर्फ 800 रुपये के आसपास था, बाकी सब लड़की के ऑर्डर का था. युवक ने पूरा पैसा देने से मना कर दिया और सिर्फ 4,000 रुपये देने की बात कही. थोड़ी बहस के बाद आखिरकार मामला 4,000 में निपट गया और वह वहां से निकल गया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इसे दिल्ली का एक आम ‘डेटिंग स्कैम' बताया. कई यूजर्स ने कहा, कि ऐसे मामलों में अक्सर लड़की और कैफे/बार मिलकर लोगों को फंसाते हैं. एक यूजर ने लिखा, ये दिल्ली में बहुत आम स्कैम है, फिर भी लोग इसमें फंस जाते हैं. 

क्या है ‘डेटिंग ऐप स्कैम'?

इस तरह के स्कैम में लड़की डेटिंग ऐप पर संपर्क करती है. जल्द मिलने का दबाव बनाती है. किसी खास कैफे/बार में ले जाती है. वहां महंगे ऑर्डर कर बिल बढ़ाया जाता है. बाद में डर या दबाव बनाकर पैसे वसूले जाते हैं.

कैसे बचें ऐसे स्कैम से

- पहली मुलाकात हमेशा पब्लिक और भरोसेमंद जगह पर करें
- पहले से जगह खुद तय करें
- ज्यादा महंगे ऑर्डर पर नजर रखें
- शक होने पर तुरंत वहां से निकल जाएं
- दोस्तों या परिवार को अपनी लोकेशन जरूर बताएं

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: डर बेचने का कारोबार? हॉरर रेस्टोरेंट में बच्चे का हुआ बुरा हाल, Video देख भड़के लोग! बोले- ये ठीक नहीं...

मकान मालिक को ‘झाड़ू' गिफ्ट कर उनकी फेवरेट बन गई लड़की, दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक! वायरल हुई कहानी

खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com