विज्ञापन

गुरुग्राम: GRINDR ऐप पर दोस्ती...फिर अपहरण और लूट, गैंग ने रचा खौफनाक प्लान; 4 गिरफ्तार

गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर लूटपाट करने वाले 'Grindr' गैंग का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने और जबरन पैसे ट्रांसफर कराने वाले चार नशेड़ी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. गुरुग्राम से साहिल मनचंदा की रिपोर्ट

गुरुग्राम: GRINDR ऐप पर दोस्ती...फिर अपहरण और लूट, गैंग ने रचा खौफनाक प्लान; 4 गिरफ्तार
गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर लूटपाट करने वाले 'Grindr' गैंग का पर्दाफाश हुआ है.

Haryana News: गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके से एक घटना सामने आई है. जहां एक युवक को डेटिंग ऐप 'Grindr' के जरिए जाल में फंसाकर न केवल उसका अपहरण किया गया बल्कि जान से मारने की धमकी देकर उससे लूटपाट भी की गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दोस्ती के बहाने बुलाकर किया अगवा

घटना 4 मई की रात की है जब गांव कासन में रहने वाला एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर चार युवक आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया. आरोपी उसे कासन की सुनसान पहाड़ियों की तरफ ले गए. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और 50 हजार रुपये की मांग की.

जबरन पैसे कराए ट्रांसफर 

बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीनकर उसका पासवर्ड पूछा और डरा-धमकाकर उसके बैंक खाते से 2,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए. पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. 5 मई को आईएमटी सेक्टर-07 थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हुई.

नशे की लत ने बनाया अपराधी 

मानेसर क्राइम ब्रांच ने कड़ी मशक्कत के बाद आशीष, नरेश कुमार, शिवम और आशु नाम के चार युवकों को दबोच लिया. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी नरेश गुरुग्राम में रैपिडो चलाता है जबकि आशु परचून की दुकान चलाता है.

उन्होंने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की तलब पूरी करने के लिए वे 'Grindr' ऐप पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे. वारदात में इस्तेमाल कार दादरी से किराए पर ली गई थी और लूटी गई राशि नरेश के खाते में ही मंगवाई गई थी.

सुरक्षित रहने के लिए पुलिस की सलाह

पुलिस ने आम जनता को सचेत किया है कि किसी भी सोशल या डेटिंग ऐप पर अनजान लोगों से मिलते समय अत्यधिक सावधानी बरतें. सुनसान जगहों पर मिलने जाने से बचें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें. फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके.

यह भी पढ़ें- Exclusive: कोटा अस्पताल में प्रसूता की हालत क्यों बिगड़ी? NDTV के हाथ लगी सोनोग्राफी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Grindr App Scam, IMT Manesar, Cyber Crime, Dating App Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com