विज्ञापन

डर बेचने का कारोबार? हॉरर रेस्टोरेंट में बच्चे का हुआ बुरा हाल, Video देख भड़के लोग! बोले- ये ठीक नहीं...

वाराणसी के कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल है, जिसमें ‘भूत’ वेटर से डरकर बच्चा रोने लगता है. इस घटना पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जताई और कई सवाल उठाए.

Also Read in
डर बेचने का कारोबार? हॉरर रेस्टोरेंट में बच्चे का हुआ बुरा हाल, Video देख भड़के लोग! बोले- ये ठीक नहीं...
वाराणसी के हॉरर रेस्टोरेंट में ‘भूत’ वेटर ने बच्चे को डराया, वीडियो पर भड़के लोग

कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक भूत के कपड़ों में वेटर एक छोटे बच्चे को डराता हुआ नजर आता है. यह घटना वाराणसी के चेतगंज इलाके की बताई जा रही है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही भूतिया वेटर बच्चे के करीब आता है, बच्चा डर के मारे जोर-जोर से रोने लगता है और बार-बार कहता है- नहीं पापा… नहीं पापा. इसके बावजूद वेटर उसे डराता रहता है और आसपास मौजूद लोग भी इसे मज़ाक के तौर पर लेते दिखाई देते हैं.

लोगों ने क्यों जताई नाराज़गी?

यह वीडियो करीब 6 करोड़ (60 मिलियन) व्यूज़ पार कर चुका है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे देखकर नाराज़गी जता रहे हैं. यूज़र्स का कहना है कि यह मज़ाक नहीं बल्कि बच्चे के साथ गलत व्यवहार है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूज़र ने लिखा, यह बिल्कुल भी मज़ेदार नहीं है, बच्चा सच में डर गया है. दूसरे ने कहा, ऐसे डर से बच्चों को ट्रॉमा हो सकता है. कुछ लोगों ने माता-पिता पर भी सवाल उठाए कि जब बच्चा इतना डर रहा था, तो उन्होंने उसे वहां से हटाया क्यों नहीं.

देखें Video:

क्या है इस रेस्टोरेंट की खासियत?

कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट वाराणसी का एक फेमस हॉरर-थीम रेस्टोरेंट है. यहां का माहौल जानबूझकर डरावना बनाया गया है, हल्की रोशनी, चारों तरफ कंकाल और डरावनी सजावट, धुंध और भूतिया साउंड इफेक्ट्स. यहां स्टाफ भूत या की ड्रेस में ग्राहकों को सर्व करता है और बीच-बीच में अचानक डराने की कोशिश भी करता है. इसी वजह से यह जगह सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है.

उठे बड़े सवाल

इस घटना के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है. क्या इस तरह के डरावने अनुभव बच्चों के लिए सही हैं? कई लोगों का मानना है कि बच्चों के लिए ऐसे शॉक वैल्यू वाले अनुभव नुकसानदायक हो सकते हैं. बिज़नेस के लिए डर का इस्तेमाल करना सही नहीं है. खासकर जब कोई बच्चा असहज हो जाए, तो तुरंत रोक देना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतज़ार करते दिखे पिता, वायरल Video ने जीत लिया लोगों का दिल

मकान मालिक को ‘झाड़ू' गिफ्ट कर उनकी फेवरेट बन गई लड़की, दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक! वायरल हुई कहानी

सिर्फ 3 साल का एक्सपीरियंस और 9 करोड़ रु का पैकेज! रिमोट जॉब ने बदल दी लड़की की किस्मत, जानिए कैसे हुआ कमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Horror Restaurant, Ghost Waiter Viral Video, Kankal Horror Restaurant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com