विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2019

टोल प्लाजा पर महिला ने मांगे पैसे तो ड्राइवर ने छेड़खानी कर मारा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें VIDEO

गुरुग्राम में एक चालक ने पैसे मांगने पर महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की और कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. ये हादसा CCTV फुटेज में कैद हो गया.

Also Read in
टोल प्लाजा पर महिला ने मांगे पैसे तो ड्राइवर ने छेड़खानी कर मारा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें VIDEO
टोल प्लाजा पर महिला ने मांगे पैसे तो ड्राइवर ने छेड़खानी कर मारा थप्पड़.

गुरुग्राम में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. टोल प्लाजा पर मारपीट के वीडियो तो खूब देखे होंगे. इस बार एक चालक ने पैसे मांगने पर महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की और कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. ये हादसा CCTV फुटेज में कैद हो गया. ये हादसा गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा में हुआ. 

हाथ में चूड़ी और मंगलसूत्र पहन TikTok वीडियो बना रहा था लड़का, कुछ देर बाद बाथरूम में मिली लाश

वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की एसयूवी कार रुकी और कार में से शख्स उतरा और टोल बूथ की तरफ गया. जिसके बाद शख्स ने महिला के हाथ को पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया. महिला कैबिन के अंदर बैठी थी. 

Summer Season Google Doodle: आज है साल का सबसे लंबा दिन, गूगल ने समर सीजन पर बनाया डूडल

वहीं दूसरा शख्स आकर आदमी को दूर ले गया. महिला ने चेहरे को पकड़ लिया. कुछ सेकंड के बाद ही महिला की नाक से खून बहने लगा. ANI की खबर के मुताबिक, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और फरार चालक को ढूंढा जा रहा है. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने महिला पर हमला क्यों किया. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया था और मारपीट कर, फरार हो गए.

बाढ़ में डूब रहे थे दो बच्चे, हीरो की तरह आया शख्स और जान पर खेलकर ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO

इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए एक्शन लेने को कहा है. हरियाणा में ऐसी पहली घटना नहीं है. पिछले महीने गुड़गांव में ही पैसे मांगने पर कार चालक भाग निकला था. सोशल मीडिया पर वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Kherki Daula Toll Plaza, Car Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com