विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

गर्भवती महिला के घर बधाई लेने पहुंचे किन्नर, नहीं दिए 21 हजार तो अंदर घुसकर किया ये हाल

दिल्ली के नजदीक गुड़गांव में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अक्सर देखा जाता है कि किन्नर त्योहार, शादी या किसी के जन्म होने पर किन्नर बधाई लेने घर पहुंचते हैं.

Also Read in
गर्भवती महिला के घर बधाई लेने पहुंचे किन्नर, नहीं दिए 21 हजार तो अंदर घुसकर किया ये हाल
गर्भवती महिला के घर बधाई लेने पहुंचे किन्नर, नहीं दिए तो किया ये हाल

दिल्ली के नजदीक गुड़गांव में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अक्सर देखा जाता है कि किन्नर त्योहार, शादी या किसी के जन्म होने पर किन्नर बधाई लेने घर पहुंचते हैं. वो परिवार की खुशियों में शामिल होते हैं. लेकिन गुड़गांव में किन्नरों ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद आप भी सतर्क हो जाएंगे. आप भी सावधान हो जाएंगे. जी हां... गुड़गांव के सेक्टर 46 में तीन किन्नर एक घर में बधाई लेने पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, वो प्रेग्नेंट महिला को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. 

पति को छोड़ विदेश जा रही थी पत्नी, रोकने के लिए एयरपोर्ट पर कॉल कर बोला- प्लेन में बैठी है फिदायिन

पुलिस ने सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और स्पेशल टीम बनाकर किन्नरों की तलाश जारी है. एसएचओ शाहिद अहमद ने कहा- 'हमने एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच की जा रही है.'

तेंदुए ने किया लड़की पर Attack, कुत्ते ने जान पर खेलकर बचाई जान, बोली- 'पोछा लगा रही थी तभी...'

पुलिस शिकायत में महिला ने बताया- 'तीन किन्नर घर पर आए और पैसे मांगने लगे. मेरे पति ने उनको 2100 रुपये दिए. लेकिन वो 21 हजार रुपये मांग रही थी. बातचीत कर ही रही थी कि उनमें से एक किन्नर ने पति का बटुआ छीना और 10 हजार रुपये निकाल लिए.'

पाकिस्तानी पत्रकार ने UN में भारतीय प्रतिनिधि से पूछा- कब करेंगे पाक से बातचीत? मिलेगा ऐसा जवाब, देखें VIDEO

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि एक किन्नर ने उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया. जिससे किन्नर भाग गए. पकड़े जाने के डर से किन्नर कार से फरार हो गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon, Transgender, Pregnant Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com