विज्ञापन

इंग्लिश के हजार अल्फाबेट से बना है इस लड़की का नाम, 2 फीट लंबा है बर्थ सर्टिफिकेट, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक मां ने अपनी बेटी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए 1,000 से ज्यादा कैरेक्टर्स का रख दिया. नाम इतना लंबा था कि बर्थ सर्टिफिकेट 2 फीट का बन गया. लड़की को नाम याद करने के लिए टेप सुनना पड़ता था. लेकिन इसी वजह से उसे दुनियाभर में पहचान मिली.

इंग्लिश के हजार अल्फाबेट से बना है इस लड़की का नाम, 2 फीट लंबा है बर्थ सर्टिफिकेट, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
हजार अल्फाबेट से बना है इस लड़की का नाम

Guinness world record of longest name: आज के समय में हर कोई अपने बच्चे के नाम छोटा, प्यारा और आसान रखने की कोशिश करता है, ताकि सब आसानी से उसे याद रख सकें और बच्चे का नाम बिगाड़े बिना उसे पुकार सकें. लेकिन एक मां ऐसी भी थीं, जिसने अपनी बेटी का नाम इतना लंबा रख दिया कि वो खुद अपनेआप में एक रिकॉर्ड बन गया. बता दें कि लड़की का नाम इतना बड़ा था कि इससे उसका बर्थ सर्टिफिकेट करीब दो फीट लंबा हो गया. 

दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना भारत सरकार का अफसर, वायरल वीडियो में मोटिवेशनल कहानी जानकर आपको भी होगा गर्व

क्यों रखा गया अनोखा नाम?

अमेरिका की सैंड्रा विलियम्स नाम की एक महिला ने 12 सितंबर 1984 को अपनी बेटी को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने तय किया कि वो अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा रखेंगी, जो दुनिया में किसी का न हो. सैंड्रा चाहती थीं कि उनकी बेटी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए.

शुरुआत में उन्होंने बेटी का नाम Rhoshandiatellyneshiaunneveshenk Koyaanisquatsiuth Williams रखा. लेकिन बाद में उन्हें लगा कि ये नाम अभी उतना लंबा नहीं है, जितना वो चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने नाम में और शब्द जोड़े और आखिरकार बेटी का नाम 1019 कैरेक्टर्स का बना दिया. इसके साथ 36 अक्षरों का मिडिल और सरनेम भी जोड़ा गया. इतना लंबा नाम लिखने के बाद जब बर्थ सर्टिफिकेट बना तो उसकी लंबाई ही करीब 2 फीट हो गई. यही वजह है कि ये बर्थ सर्टिफिकेट अपने आप में एक अजूबा बन गया.

टेप पर सुनती थी अपना नाम

इतना लंबा नाम होना जितना अनोखा था उतना ही मुश्किल भी. लड़की को खुद ही अपना पूरा नाम याद रखने में काफी परेशानी होती थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे टेप पर बार-बार अपना नाम रिकॉर्ड कर सुनना पड़ता था ताकि वो उसे भूल न जाए. हालांकि, उसे जानने वाले उसे उसके निकनेम जैमी से ही बुलाते थे. इतना अजीब और लंबा नाम होने के कारण उसे दुनिया भर में काफी पहचान भी मिली. मां-बेटी की ये जोड़ी मशहूर टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे के शो में भी पहुंची थी, जहां उन्होंने इस अनोखे नाम की पूरी कहानी सुनाई थी. सैंड्रा ने साफ कहा कि उन्होंने जान बूझकर ऐसा नाम रखा था ताकि उनकी बेटी वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बन सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com