विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना भारत सरकार का अफसर, वायरल वीडियो में मोटिवेशनल कहानी जानकर आपको भी होगा गर्व

Viral Motivational Story: संतन हलदार के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं. लेकिन संतन ने अपनी किस्मत को कोसने के बजाय उसे खुद लिखने का फैसला किया. कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया. उनकी सफलता की मोटिवेशनल कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी को गर्व महसूस हो रहा है.

दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना भारत सरकार का अफसर, वायरल वीडियो में मोटिवेशनल कहानी जानकर आपको भी होगा गर्व
वायरल मोटिवेशनल स्टोरी
Social Media

Motivational story of Sanatan Halder: राजा का बेटा राजा बनेगा और मजदूर का बेटा मजदूर, यह सोच अब पुरानी हो चुकी है. आज अगर कोई मजदूर का बेटा सही दिशा में मेहनत, लगन और ईमानदारी से काम करे, तो वह न सिर्फ राजा को चुनौती दे सकता है, बल्कि खुद भी उस कुर्सी तक पहुंच सकता है. पश्चिम बंगाल के संतन हलदार ने इस बात को सच करके दिखाया है. जानकारी के लिए बता दें कि संतन हलदार के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं. लेकिन संतन ने अपनी किस्मत को कोसने के बजाय उसे खुद लिखने का फैसला किया. कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया. उनकी सफलता की मोटिवेशनल कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी को गर्व महसूस हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 1500 की सीट पर जा रही है 100 रुपये की चप्पल! महिला ने बताया कैसे बच्चे ने किए पैसे बर्बाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मजदूर के बेटे से सरकारी अफसर बनने तक का सफर

संतन हलदार का बचपन आसान नहीं था. घर की आर्थिक हालत कमजोर थी और पढ़ाई करना अपने आप में एक चुनौती था. लोग अक्सर कह देते थे कि आखिर में तो वही काम करना है जो पिता करते हैं. लेकिन संतन ने इसे किस्मत का फैसला मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने दिन में पढ़ाई, रात में रिविजन किया और उनकी जिंदगी इसी रूटीन में चलती रही. कई कॉम्पिटेटिव एग्जाम ऐसी होते हैं जो अच्छे अच्छों का हौसला तोड़ देते हैं, लेकिन संतन ने हर नाकामी के बाद बाउंस बैक भी किया. वायरल हो रहे वीडियो में उनके इसी सफर को दिखाया गया है.

देखिए ये वायरल वीडियो


आज मंत्रालय में ASO

आज संतन हलदार भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर कार्यरत हैं. उनकी उपलब्धियों की लिस्ट भी कम मोटिवेशनल नहीं है. उन्होंने जीएसटी इंस्पेक्टर 2024 समेत कई बड़ी परीक्षाएं पास की हैं. जिनमें SSC CGL, CHSL, MTS और CASE जैसी कठिन परीक्षाएं शामिल हैं. जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते उसे लाखों व्यूज मिल गए. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @    the_eternal_whispers नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com