विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2025

इस जगह का नाम एक बार में पढ़ लिया तो जीनियस हैं आप, देखते ही छूट जाएंगे पसीने

इस जगह के लंबे नाम का मतलब भी बहुत खास है और भारतीयों का भी इससे खूब लगाव है. इसका नाम एक बार में पढ़ना या लेना लगभग नामुमकिन है, अगर आप इसे पढ़ लेंगे तो वाकई आप जीनियस कहलाएंगे.

इस जगह का नाम एक बार में पढ़ लिया तो जीनियस हैं आप, देखते ही छूट जाएंगे पसीने
दुनिया का सबसे लंबा नाम

एक कहावत है कि 'नाम में क्या रखा है'?, लेकिन दुनिया में कई जगह ऐसी है, जो अपने नाम से ही फेमस है. कई जगहों के नाम तो ऐसे हैं कि पढ़ने में भी नहीं आते हैं. ऐसा ही एक नाम है न्यूजीलैंड के इस हिल स्टेशन का, जिसे पढ़ने के दौरान किसी को भी उसकी नानी याद आएगी. न्यूजीलैंड के इस हिल स्टेशन का नाम इतना लंबा है कि इसे बोलते समय जुबान लड़खड़ा जाएगी और दिमाग पूरी तरह घूम जाएगा. अंग्रेजी में 26 अल्फाबेट होते हैं, लेकिन इस जगह का नाम 85 अल्फाबेट से मिलकर बना है. किसी के लिए भी इस जगह का नाम एक बार में पढ़ना बहुत मुश्किल है. इसलिए इस हिल स्टेशन का एक शॉर्ट नाम भी है.

नहीं पढ़ पाएंगे इस जगह का नाम (World Longest Hill Name)

न्यूजीलैंड की इस पहाड़ी जगह का नाम Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu है, जिसे टॉम्टा हिल (Taumata Hill) कहा जाता है. इसमें 85 अक्षर हैं. ये किसी भी अंग्रेजी बोलने वाले देश में किसी जगह का सबसे लंबा नाम है. यह हिल न्यूजीलैंड के नॉर्थ आईलैंड के हॉक्स बे क्षेत्र में पोरांगा होऊ कस्बे के पास है. इस जगह का यह नाम भले ही जुबां पर ना बैठ रहा हो, लेकिन इस जगह की अनोखी की कहानी किसी के भी दिमाग में आसानी से बैठ सकती है.

अरावली के बाद कौन से हैं भारत के सबसे पुराने पहाड़, देख लीजिए पूरी लिस्ट

इस जगह के नाम के पीछे एक कल्चरल स्टोरी छिपी हुई है. इस नाम के पीछे माओरी के टामेटेआ की कहानी है. इन 85 अक्षरों का अर्थ कुछ इस तरह है 'उस चोटी पर जहां टामेटेआ, बड़े घुटनों वाला आदमी, पहाड़ों पर चढ़ने वाला, जमीन को निगलने वाला, जो घूमता रहा, जहां उसने अपनी प्रेमिका के लिए अपनी बांसुरी बजाई'. लोगों के लिए नाम एक आकर्षक केंद्र बन गया है और ज्यादातर लोग इस नाम को देखने के लिए ही यहां आते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि इस जगह से भारतीयों का भी खास कनेक्शन है. भारतीयों को भी यह जगह बहुत पसंद है.
 

टामेटेआ कौन हैं? ( New Zealand Longest Hill Name)

इस कहानी का रहस्यमयी किरदार टामेटेआ ही है. वह माओरी सभ्यता और उनके इतिहास की एक शख्सियत था. यहां उन्हें एक महान इन्वेस्टिगेटर माना जाता है. वह न्यूजीलैंड की कई माओरी जनजातियों द्वारा पूर्वज के रूप में पूजा जाता है. इस पहाड़ी की बात करें तो यह 305 मीटर ऊंची है, जो चारों ओर से खेती से घिरी हुई है. यही वजह है कि यह इलाका बेहद शांत और खूबसूरत है. अपना लंबा नाम होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है. न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर से यह महज तीन घंटे की दूरी पर है. यहां शाकाहारी खाने की खूब तारीफ होती है और इसलिए भारतीयों को यह जगह खूब पसंद है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taumata Hill, Taumata Hill In New Zealand, Longest Place Name, Worlds Longest Place Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com