देशभर में कोरोना की वजह से लोगों के बहुत से काम रुके पड़े हैं, यहां तक कि शादियों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की गईं हैं. जिसकी वजह से कुछ लोगों ने तो अपनी शादी टाल दी, लेकिन कुछ लोग हर हाल में शादी करने के लिए तैयार हैं. फिर उसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़ जाए. वहीं, कोरोना के साथ ही चक्रवाती तूफान ने भी लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. कई राज्यों में तूफान और बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. कुछ जगहों पर बाढ़ भी आ गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बारात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, क्या जुनून है ?
देखें Video:
Real #RISK_TAKER
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 27, 2021
मुसीबत के वक्त भी और RISK लेने वाला ।।। pic.twitter.com/4xpPMMXWQB
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाढ़ का पानी दिख रहा है और उसी पानी में एक दूल्हा कुछ लोगों के साथ पूरी तरह से सज-धज के चला आ रहा है. वीडियो देखकर तो साफ पता चल रहा है कि ये बारात का वीडियो है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मुसीबत के वक्त भी और RISK लेने वाला'.
लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक सैकड़ों बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, खतरे को पार करके खतरे को पाने जा रहा है. दूसरे ने लिखा, हिम्मतवाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं