सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक राजस्थानी शादी का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ऊंची सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन यह स्टंट अचानक हादसे में बदल जाता है.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिखता है कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर घर की ऊंची सीढ़ियां चढ़ रहा है. जैसे ही घोड़ी दो सीढ़ियां चढ़ती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है. इसके बाद घोड़ी और दूल्हा दोनों ही अचानक नीचे गिर जाते हैं. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और तुरंत दूर हट जाते हैं.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dadi.shanti.official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दिखावा या मूर्खता? कई यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, ये पूरी तरह बेवकूफी है. दूसरे ने कहा, अपनी खुशी के लिए जानवर को परेशान नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, इसमें दिखावा भी है और मूर्खता भी.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: शादी से पहले बहन ने भाई को दिया ऐसा इमोशनल सरप्राइज, शर्ट पर छोड़े हाथों के निशान, देख रो पड़े लोग
Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं