सोचिए क्या हो जब आप ऑनलाइन एंड्रॉइड डिवाइस ऑर्डर करें और जब पार्सल खुले तो उसमें से कुछ ऐसी चीज निकल आए, जिसकी आपने कभी कल्पना ही नहीं की हो. ऐसा ही कुछ हुआ ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में रहने वाले आकाश के साथ, जिन्होंने कामकाज के सिलसिले में एक एंड्रॉइड डिवाइस ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी पार्सल खुलते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि पार्सल के अंदर फोन की जगह गाय का गोबर निकला.
ये भी पढ़ें:-'पहाड़ों में होमस्टे चलाना उतना ग्लैमरस नहीं जितना सोचते हैं', कॉरपोरेट जॉब छोड़ हिमाचल पहुंची महिला ने बयां किया सच!
साइबर पुलिस से की शिकायत
वीडियो के मुताबिक, आकाश ने एक वेबसाइट के जरिए 1,999 रुपये का यह गैजेट बुक किया और एडवांस पेमेंट भी कर दिया. सोमवार शाम करीब पांच बजे जब कूरियर बॉय पार्सल लेकर पहुंचा, तो आकाश काफी खुश थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने डिब्बे की पैकिंग खोली, उनकी खुशी गुस्से में बदल गई, क्योंकि उसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान की जगह गोबर भरा हुआ था. ऑनलाइन खरीदारी में खुद को ठगा महसूस करने के बाद आकाश तुरंत पुलिस के पास पहुंचे.
A resident of Greater Noida was shocked to discover cow dung inside a parcel instead of the Android device he had ordered and paid for online. Following a complaint by the victim, local police have launched an investigation into the e-commerce website, payment details, and… pic.twitter.com/W60zAjiY1m
— NDTV (@ndtv) September 9, 2026
आकाश ने पुलिस को बताया कि, 'मेहनत की कमाई से खरीदा सामान न मिलने पर उन्हें बड़ा झटका लगा है.' आकाश ने बताया, 'मैंने 1,999 रुपये देकर डिवाइस मंगवाया था, लेकिन बदले में गोबर का कंडा पकड़ा दिया गया.' इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस और साइबर क्राइम सेल में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई.
ये भी देखें-पीएनबी से 17 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट बरामद, मैनेजर गिरफ्तार
जांच में जुटी पुलिस टीम
शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, जिस वेबसाइट से बुकिंग हुई थी, उसके क्रेडेंशियल की जांच की जा रही है. इसके साथ ही बैंक पेमेंट डिटेल्स और कूरियर कंपनी की डिलीवरी चेन को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि, 'जांच पूरी होते ही आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने खरीदारों को बार-बार सलाह दी है कि, 'वे ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें. ग्राहकों को ये पक्का करना चाहिए कि वे सिर्फ वेरिफाइड कंपनियों और ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीदारी करें, बिना जांचे-परखे थर्ड-पार्टी सेलर्स से बचें, और ऑर्डर देने से पहले पेमेंट सिक्योरिटी और वेंडर की जानकारी को अच्छी तरह से जांच लें.'
ये भी पढ़ें:-दांत साफ करते-करते मुंह के अंदर की फिल्म बनाएगा ये ब्रश, कीमत इतनी कि नया IPhone आ जाए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं