विज्ञापन

10 मिनट में 75 टेस्ट, AI बताएगा भविष्य की बीमारी का खतरा! UP ट्रेड शो में आई DOD मशीन, अस्पतालों की लंबी लाइन होगी खत्म

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक ऐसी मशीन आई है, जो अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म कर सकती है.

10 मिनट में 75 टेस्ट, AI बताएगा भविष्य की बीमारी का खतरा! UP ट्रेड शो में आई DOD मशीन, अस्पतालों की लंबी लाइन होगी खत्म
टेस्ट के बाद तुरंत ही रिपोर्ट भी मिल जाएगी.
NDTV
ग्रेटर नोएडा:

अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारों से जल्द निजात मिल सकती है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में एक ऐसी मशीन प्रदर्शित की गई है जो महज 10 मिनट में बॉडी के 75 से ज्यादा टेस्ट कर देगी.

यूपी स्टार्टअप और स्टार्टअप इंडिया के तहत राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्टॉल पर डॉक्टर्स ऑन ड्यूटी असेसमेंट पॉड यानी DOD मशीन को प्रदर्शित किया गया है.

लगातार अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को यह मशीन काफी हद तक कम कर देगी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह की मशीन से क्रांति आ सकती है.

क्या है DOD मशीन की खासियत?

DOD मशीन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में देखा है कि लोग अपने पूरे टेस्ट नहीं करा पाते और अच्छे डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते. इसी परेशानी को देखते हुए यह मशीन बनाई गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग कम दाम में अपना हेल्थ चेकअप करा सकें और सीधा डॉक्टर से संवाद कर सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

इस मशीन के जरिए वेट, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, नाड़ी टेस्ट समेत कई एडवांस टेस्ट किए जा सकते हैं. इसके माध्यम से 25 से ज्यादा लंग्स फंक्शन टेस्ट भी किए जा सकते हैं. इसमें नाड़ी पल्स डिवाइस भी लगी है जो आयुर्वेद के माध्यम से शरीर के अंदर के पित्त और वात के बारे में बता सकती है.

AI बताएगा भविष्य की बीमारी

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टेस्ट करने के बाद यह AI के माध्यम से बताती है कि भविष्य में कौन सी बीमारी हो सकती है और खान-पान या डेली रूटीन में क्या बदलाव करना चाहिए. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहे तो वह सीधा डॉक्टर से भी संवाद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

कीमत कितनी है?

इस मशीन की कीमत 3 लाख से 3.50 लाख रुपये तक रखी गई है. इससे टेस्ट करने की कीमत 25 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है, जिसमें सभी टेस्ट किए जा सकते हैं.

ये वीडियो भी देखेंः बंजर जमीन से भरपूर खेती तक! पत्थरों से भरी जमीन का कैसे बदलेगा रूप?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP International Trade Show 2026, UP Trade Show Greater Noida, Uttar Pradesh News, UP News, AI Machine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com