विज्ञापन

'पहाड़ों में होमस्टे चलाना उतना ग्लैमरस नहीं जितना सोचते हैं', कॉरपोरेट जॉब छोड़ हिमाचल पहुंची महिला ने बयां किया कड़वा सच!

हिमाचल प्रदेश में होमस्टे चलाने वाली तराना चौहान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहाड़ों में बिजनेस चलाने की असली चुनौतियों का खुलासा कर रही हैं.

'पहाड़ों में होमस्टे चलाना उतना ग्लैमरस नहीं जितना सोचते हैं', कॉरपोरेट जॉब छोड़ हिमाचल पहुंची महिला ने बयां किया कड़वा सच!
नौकरी छोड़कर पहाड़ों में आ बसी महिला ने दिखाया अपनी जिंदगी का असली नजारा, वायरल हुआ इंस्टाग्राम पोस्ट
Instagram/@taranachauhan__

पहाड़ों की वादियों में अपना एक छोटा सा होमस्टे खोलना और सुकून भरी जिंदगी जीना आज के दौर में बहुत से लोगों का सपना बन चुका है, लेकिन क्या इस खूबसूरत जिंदगी के पीछे का संघर्ष सच में उतना ही हसीन होता है जितना इंटरनेट पर दिखता है? हाल ही में एक महिला ने अपने वायरल वीडियो से इस सपने का असली और कड़वा सच दुनिया के सामने रख दिया है. यूं तो कॉरपोरेट की भागदौड़ से तंग आकर हर कोई पहाड़ों की शांत जिंदगी तलाशता है. लोग सोचते हैं कि पहाड़ों में होमस्टे खोलना बेहद मजेदार और आसान काम है, लेकिन हकीकत ये है कि खूबसूबत नजारों के पीछे एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी और कड़ी मेहनत छिपी होती है, जिसके बारे में लोग कम बात करते हैं. 

ये भी पढ़ें:-दुबई में 30 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी रहने को मिली माचिस जैसी जगह

एक अकेली महिला और ढेरों जिम्मेदारियां

हिमाचल प्रदेश के रारटा में निर्वाण होम्स (Nirvana Homes Rarta) चलाने वाली तराना चौहान (Tarana Chauhan) ने सोशल मीडिया पर अपने दिन भर के काम की एक झलक शेयर की है. उन्होंने दिखाया कि, कैसे मेहमानों के चेक-आउट करने के बाद वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अकेले ही पूरे होमस्टे और किचन की सफाई में जुटी रहीं. प्लंबर, हाउसकीपर, रिसेप्शनिस्ट से लेकर देर रात लाइट जाने पर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट तक का सारा काम उन्हें खुद ही संभालना पड़ता है.

पहाड़ों के खूबसूरत सपने के पीछे छिपी असली मेहनत

वीडियो में तराना बता रही हैं कि, 'भले ही वो दिन भर की कड़ी मेहनत से पूरी तरह थक जाती हैं, पर ये थकान किसी दूसरे के टारगेट पूरे करने से कहीं बेहतर है. उन्होंने आराम की तलाश में नहीं, बल्कि अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए कॉरपोरेट जॉब छोड़ी थी. उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है, क्योंकि वो खुद का एक सपना पूरा करने की कोशिश कर रही हैं'

ये भी पढ़ें:-मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत सुनकर उड़े मां के होश, रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homestay, Mountains, Homes, Himachal Pradesh News, Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com