Bison Charges Grandfather in Yellowstone: कल्पना कीजिए आप आराम से अपने पोते के साथ प्रकृति के बीच सुकून से घूम रहे हैं और अचानक पलक झपकते ही मौत सामने खड़ी हो जाए. ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के मशहूर येलोस्टोन नेशनल पार्क में, जहां परिवार के साथ घूम रहे एक बुजुर्ग पर्यटक पर अचानक हमला हो गया. एक जंगली बाइसन (अमेरिकी जंगली भैंसा) ने बुजुर्ग को ऐसा निशाना बनाया कि, देखते ही देखते उन्हें 8 फीट हवा में उछाल दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए.
ये भी पढ़ें:-कैसे होता है कौंवों का अंतिम संस्कार? जानें क्यों 'मौत' के बाद 'लाश' को घेरकर बैठ जाते हैं, चौंका देगी वजह
अचानक भड़का बाइसन (Bison attack in Yellowstone park)
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना बीते शुक्रवार शाम की है. बताया जा रहा है कि, हमले से पहले बाइसन का काफी अग्रेसिव बिहेवियर था. वो वहां से गुजर रहे लोगों और वाहनों की ओर दौड़ रहा था, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले जानवर शांत था, लेकिन वहां से गुजर रहे वाहन को देखकर वह अचानक भड़क गया. इस बीच एक बुजुर्ग अपने पोते के साथ येलोस्टोन नेशनल पार्क में घूम रहा था. तभी भड़का बाइसन बुजुर्ग की तरफ दौड़ पड़ा. पोते ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दादा बाइसन के चंगुल में बुरी तरह फंस चुका था.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: जिम कॉर्बेट में टाइगर का खूंखार 'अवतार', अजगर को जबड़े में फंसाकर जंगल में हुआ ओझल
मदद के लिए आगे आए लोग (Brave rescue attempt by tourists)
अपनी जान बचाने के लिए बुजुर्ग पेड़ के पीछे छिप गया, लेकिन बाइसन ने बुजुर्ग को घेरकर अपने भारी-भरकम सींगों से ऐसी जोरदार टक्कर मार की, वह 8 फीट हवा में उछल गया. गुस्सैल जानवर के इस तरह आक्रामक होने के चलते बुजुर्ग की जान बचाना और मुश्किल हो गया था, लेकिन तभी वहां मौजूद एक फोटोग्राफर माइक मैकलियोड और अन्य लोगों ने शोर मचाकर बाइसन का ध्यान भटकाया और उसे बुजुर्ग से दूर कर पाए. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना के बाद पार्क प्रशासन ने भी जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दोहराई है.
Bison Knocks a man close to 10 feet high at Yellowstone national park pic.twitter.com/KGY4r9vdRJ
— Daily Loud (@DailyLoud) July 12, 2026
पार्क प्रशासन की चेतावनी (Safety guidelines for wildlife tourists)
पहले भी कई बार अधिकारी लोगों को चेतावनी देते आए हैं जितना हो सके वन्यजीवों से दूरी बनाएं रखें. येलोस्टोन नेशनल पार्क सर्विस के अनुसार, वयस्क बाइसन का वजन करीब 2,000 पाउंड यानी लगभग 900 किलो तक हो सकता है. भारी-भरकम होने के साथ-साथ ये आक्रामक होने के बाद अपने शिकार का हाल बुरा कर सकते हैं. इतने बड़े जानवर के सामने इंसान की फुर्ती काम नहीं आती, इसलिए सावधानी और बचाव जरूरी है.
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया का सबसे क्यूट जीव, मासूमियत देख हो जाएंगे लट्टू, लेकिन जरा सा शोर सुनते ही कर लेते हैं 'सुसाइड'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं