Tiger Grabs Python In Mouth: जंगल की दुनिया रहस्यों और रोमांच से भरी हुई है. यहां ताकतवर शिकारी ही राज कर पाता है, लेकिन क्या हो जब दो एक से बढ़कर एक ताकतवर शिकारी आमने-सामने आ जाएं. एक ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है. अक्सर टाइगर को हिरण या फिर जंगली सुअर का शिकार करते देखा जाता था, लेकिन इस बार कहानी कुछ और है. वायरल हो रहे इस वीडियो में टाइगर और अजगर को भिड़ते देखा जा सकता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
‘Expect the unexpected' when you are in Corbett.
— Saket Badola (@Saket_Badola) July 5, 2026
VC Bhanudas Pingle IFS pic.twitter.com/SHe2JFh0pa
ये भी पढ़ें:-कैसे होता है कौंवों का अंतिम संस्कार? जानें क्यों 'मौत' के बाद 'लाश' को घेरकर बैठ जाते हैं, चौंका देगी वजह
बाघ का खौफनाक और दुर्लभ शिकार (Tiger's rare and fierce hunt)
उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट घूमने गए पर्यटकों को टाइगर के शिकार करने का ऐसा खौफनाक नजारा देखने को मिला है, जो लोगों को कम ही देखने को मिलता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक टाइगर ने बड़े से अजगर को अपना शिकार बना लिया. वीडियो की शुरूआत में अजगर को झाड़ियों में इस कदर छिपते देखा जा सकता है, जैसे उस पर किसी की नजर ही न पड़ पाए, लेकिन शिकारी अपने शिकर को कहीं भी ढूंढ लेता है और यही हुआ टाइगर के साथ. अजगर को देखते ही टाइगर पीछे से दबे पैर आता है और अजगर को अपने मुंह में दबा लेता है. वजनदार होने के चलते किसी तरह टाइगर अजगर को अपने मुंह में एडजस्ट करने कोशिश करते हुए भी दिखाई देता है. अगले ही पल आसपास का मुआयना करने के बाद टाइगर अपने शिकार को लेकर जंगल में ओझल हो जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral video on social media)
यह दुर्लभ नजारा सबसे पहले देवेंद्र सिंह (@wildlife.with.dev) नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो कि खुद जिम कॉर्बेट में एक गाइड हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रोमांच और हैरत से भर गए हैं. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का रिएक्शन देखते ही बन रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा वीडियो देखना वाकई में लाइफ में एक बार मिलने वाला मौका है.'
ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल
ये भी पढ़ें:-109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं