Lion Attack On Man: एक पल के लिए सब कुछ बिल्कुल आम सा लगता है. माहौल में सुकून, सामने बैठा शेर और पास जाकर बैठता एक बेफिक्र इंसान. लगता है जैसे कोई दोस्ती का सीन चल रहा हो, लेकिन अगले ही सेकंड जो होता है, वो दिल की धड़कन तेज कर देता है. यह वीडियो सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि एक सख्त पैगाम भी है जो हर देखने वाले को सोचने पर मजबूर कर रहा है. इस वायरल वीडियो को देखकर ये समझने की जरूरत है कि, जंगली जानवर चाहे जितने शांत दिखें, लेकिन उनकी फितरत कभी पूरी तरह नहीं बदलती.
ये भी पढ़ें:-कराची की इस मजार में रहता है 200 मगरमच्छों का खानदान, मांस की जगह खाते हैं मिठाइयां
शेर के पास बैठना पड़ा भारी (Lion Attack Viral Video)
कभी-कभी हिम्मत और लापरवाही के बीच इतना बारीक फासला होता है कि इंसान पहचान ही नहीं पाता. एक ऐसा ही मंजर कैमरे में कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी. जो नजारा सामने आया, उसने बहादुरी की पूरी ताबीर बदल दी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शेर सीढ़ियों पर आराम से बैठा है. माहौल सुकून भरा लगता है, तभी एक शख्स बेधड़क उसके पास जाकर बैठ जाता है और उसे अपने करीब बुलाने लगता है. शायद उसे लगा कि यह पालतू शेर है और खेल करेगा, लेकिन अगले ही पल हालात बदल जाते हैं. शेर अचानक उस पर झपटता है और उसकी गर्दन पकड़ लेता है. कुछ सेकंड के लिए वहां अफरा तफरी का मंजर बन जाता है.
🚨A lion remains a lion, and the instinct to hunt cannot be erased—even if it is raised at home and cared for since childhood. pic.twitter.com/u1XRePzxpS
— RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) February 16, 2026
केयरटेकर ने बचाई जान (Caretaker Saves the Man)
गनीमत रही कि पास खड़ा एक दूसरा शख्स तुरंत हरकत में आया. माना जा रहा है कि वह केयरटेकर था. उसने शेर को जोर से थप्पड़ मारा, जिसके बाद शेर ने आदमी को छोड़ दिया. घायल शख्स तुरंत वहां से हट गया. इस घटना ने फिर याद दिलाया कि wild animal danger को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. चाहे शेर को बचपन से पाला गया हो, लेकिन उसकी फितरत और ताकत असली ही रहती है.
ये भी पढ़ें:-मौत के बाद क्या होता है? रिसर्च में डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
लाखों लोग देख चुके वीडियो (Video Viewed Millions of Times)
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है. कई यूजर्स ने लिखा कि पालतू शेर भी आखिर शेर ही होता है. दूसरों ने इसे clear warning बताया कि जंगली जानवर कभी पूरी तरह पालतू नहीं होते. शेर चाहे पिंजरे में हो या घर में, उसकी फितरत नहीं बदलती. सतर्क रहना ही समझदारी है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं