विज्ञापन

'अपनी दौलत को रुपये में नहीं, सोने के ग्राम में मापो', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया असली अमीरी वाला गणित

प्रेम सोनी ने अपनी एक्स पोस्ट में सोने के जरिए अमीरी मापने का गणित समझाया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

'अपनी दौलत को रुपये में नहीं, सोने के ग्राम में मापो', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया असली अमीरी वाला गणित
एक घर, कार और आर्थिक आजादी के लिए कितना सोना चाहिए? मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने अपनी पोस्ट में बताया (सांकेतिक तस्वीर)
Copilot AI

Trending: मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर प्रेम सोनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा नजरिया शेयर किया है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर लोग अपनी दौलत को रुपये के बजाय सोने के ग्राम में मापना शुरू कर दें, तो उनकी फाइनेंशियल सोच पूरी तरह से बदल सकती है.

सोने के ग्राम में ऐसे मापें अपनी दौलत

प्रेम सोनी के मुताबिक, 1 ग्राम सोने की कीमत एक अच्छे डिनर या जूते की जोड़ी के बराबर हो सकती है. वहीं 10 ग्राम सोने में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टू-व्हीलर खरीदा जा सकता है. उनका दावा है कि 100 ग्राम सोना एक नॉर्मल कार, 250 ग्राम सोना बच्चे की पूरी कॉलेज एजुकेशन और 1 किलो सोना कर्ज मुक्त घर के बराबर माना जा सकता है.

आर्थिक आजादी के लिए कितना सोना जरूरी? 

ज्वेलर प्रेम सोनी ने यह भी कहा कि 5 किलो सोना ऐसी फाइनेंशियल फ्रीडम का प्रतीक हो सकता है, जहां व्यक्ति को नौकरी या बॉस के ऑर्डर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

'50 ग्राम की बैलेंस शीट पर 5000 ग्राम की लाइफस्टाइल जी रहे सैलरीड लोग'

प्रेम सोनी का मानना है कि ज्यादातर नौकरीपेशा लोग एक बड़ी गलती करते हैं. उनके अनुसार, लोगों के पास सोने के रूप में वास्तविक संपत्ति बहुत कम होती है, लेकिन वे महंगे फोन, कार और घर जैसी चीजों पर भारी खर्च करते हैं. उन्होंने इसे '50 ग्राम की बैलेंस शीट पर 5 हजार ग्राम की लाइफस्टाइल जीना' बताया.

'पहले 300 ग्राम सोने में आती थी कार, आज 100 ग्राम काफी'

एंटरप्रेन्योर ने सोने के आधार पर 1990 और आज की कीमतों की तुलना भी की है. उनके मुताबिक, 1990 में एक कार खरीदने के लिए करीब 300 ग्राम सोना चाहिए होता था, जबकि आज बेहतर कार लगभग 100 ग्राम सोने में खरीदी जा सकती है. इसी तरह इंटरनेशनल एयर ट्रिप का खर्च 80 ग्राम सोना था. आज, यही खर्च 5 ग्राम सोने के बराबर है.

'EMI पर खर्च बढ़ाने की बजाय संपत्ति बनाने पर ध्यान दें'

प्रेम सोनी का तर्क है कि समय के साथ कागजी मुद्रा की परचेजिंग पावर घटती रहती है, जबकि सोना लंगे समय में मूल्य को सुरक्षित रखने का काम करता है. उनका कहना है कि जब लोग अपनी नेटवर्थ को लाखों और करोड़ों रुपये की बजाय सोने के ग्राम में देख शुरू करते हैं, तब वे EMI पर खर्च बढ़ाने की बजाय संपत्ति बनाने पर अधिक ध्यान देते हैं.

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय

प्रेम सोनी के इस फॉर्मूले को कुछ लोग एकदम सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ अपने-अपने तर्क दे रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'आपने बिल्कुल सही कहा. हाल ही में आई गिरावट के बाद, मैंने कई ऐसे लोगों के ट्वीट देखे जो सोने के खिलाफ हैं. एक भारतीय होने के नाते, आपके पास कम से कम 400 से 1000 ग्राम सोना तो होना ही चाहिए. सोना ही असली करेंसी है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'फ्लाइट की कीमतें अब इस स्तर पर पहुंच गई हैं कि जूम मीटिंग्स कहीं बेहतर लगने लगी हैं. मेन रूटों पर कीमतें बेतहाशा हैं. भारत के भीतर ही आने-जाने के लिए 50-60 हजार रुपये तक लग जाते हैं. ये कीमत नॉर्मल नहीं है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'अगर सोना मूल्य को सुरक्षित रखने का इतना बेहतरीन साधन रहा है, तो बैंक इसमें निवेश करने के लिए पैसे उधार क्यों नहीं दे रहे हैं?'

यह भी पढ़ें:- नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके

यह भी पढ़ें:- गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में काम करने वाली महिला ने बताया पहले दिन का एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं वो नहीं भूल सकती'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marwari Entrepreneur, Prem Soni, Gold Investment, Financial Freedom, EMI Trap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com