सोशल मीडिया पर सरकारी दफ्तर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. जहां एक सरकारी दफ्तर में बकरी घुस गई और एक 'फाइल' लेकर भागने लगी. वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि शायद 'फाइल' बहुत जरूरी होगी, तभी तो बकरी के पीछे-पीछे एक शख्स भी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. देखकर साफ पता चल रहा है कि वो शख्स किसी तरह बकरी से वो फाइल छीन लेना चाहता है. लेकिन बकरी कम नहीं है, वो भी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और उसे भगाए ही जा रही है.
22 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काले रंग की एक बकरी मुंह में कुछ कागज दबाए खड़ी है. जैसे ही दौड़कर एक शख्स उसके पास पहुंचता है, बकरी भी तेजी से भागने लगती है. आप देख सकते हैं कि कैसे बकरी आगे-आगे भाग रही है और शख्स उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा है. जबकि बाकी लोग इस नज़ारे का खूब मज़ा ले रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
कानपुर भी गज़बे है भाई.. एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है pic.twitter.com/ql6Yt0D3aE
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) December 1, 2021
ये मजेदार वीडियो को 1 दिसंबर को ट्विटर पर शेयर करते @apnarajeevnigam नाम के यूजर ने लिखा- कानपुर भी गजबे है भाई... एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है. बकरी का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.
वीडियो को अबतक 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बकरी सरकारी कार्यों का मुआयना कर रही है. दूसरे ने लिखा बकरी सरकारी लगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं