विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2023

स्कूटी पर चढ़कर साड़ी पहनी लड़की ने मारी बैक फ्लिप, स्टंट देख भड़के यूजर्स, जमकर लगाई क्लास

वीडियो में एक लाल साड़ी पहने लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर और स्कूटी पर चढ़कर बैक फ्लिप मारती नजर आ रही है. वीडियो देख चुके कुछ लोग लड़की के टैलेंट को देखकर इंप्रेस हो रहे हैं, तो कुछ उसकी इस हरकत पर लताड़ लगा रहे हैं.

स्कूटी पर चढ़कर साड़ी पहनी लड़की ने मारी बैक फ्लिप, स्टंट देख भड़के यूजर्स, जमकर लगाई क्लास

रील के इस जमाने में आज लोग चंद लाइक और लाइम लाइट के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जो कभी बाइक पर स्टंट दिखाते नजर आते हैं, तो कभी रिस्क उठाकर कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. हाल ही में एक ऐसा ही वायरल वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक लाल साड़ी पहने लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर और स्कूटी पर चढ़कर बैक फ्लिप मारती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर कोई लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहा है, तो कोई जमकर क्लास लगाता नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

इस चौंका देने वाले वीडियो में एक लड़की एक अलग ही लेवल का करतब दिखाती नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक लड़की स्टंटबाजी करती नजर आ रही है. वीडियो में लाल साड़ी पहने एक लड़की नजर आ रही है, जो अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है. इस बीच लड़की स्कूटी के बैक सीट पर चढ़कर बैक फ्लिप मारते हुए हवा में ऊपर उछल जाती है. इस दौरान वहां से स्कूटी लेकर गुजर रही लड़की, साड़ी पहने स्टंट मारती लड़की को देखते ही रह जाती है.

वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि, हवा में उछलने के बाद लड़की बैलेंस बिगड़ने की वजह से जमीन पर आ गिरती है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई लड़की के टैलेंट को देखकर इंप्रेस हो रहा है, तो कोई उसकी हरकत पर तलाड़ लगा रहा है. 

ये भी देखें- 'गदर' की स्क्रीनिंग में सनी देओल अपने बेटे राजवीर देओल के साथ पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Stunt Video, Girl Stunt Shocking Video, Girl Stunt On Scooty, Girl Scooty Video, Girl Viral Video, Papa Ki Pari, Girl Amazing Video, Stunt, Girl Stunt Viral Video, Stunt Caught On Camera, Trending Video, Viral News, Girl Jumps Back Flip Stunt, Viral Video, Girl Doing Back Flip Stunt Video, Stunt Instagram Viral Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com