विज्ञापन

150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक की हिंदी सुन दंग रह गए लोग, वीडियो बार-बार लूप में देखने को हुए मजबूर

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन बुजुर्ग विदेश की सड़कों पर फर्राटेदार हिंदी और देशी अंदाज में बात करता नजर आ रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोग उसका ये अंदाज देखकर हक्के-बक्के रह गए.

150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक की हिंदी सुन दंग रह गए लोग, वीडियो बार-बार लूप में देखने को हुए मजबूर
जब विदेशी जर्मन बुजुर्ग बोलने लगे फर्राटेदार हिंदी, बोले- शाकाहारियों के लिए तो भारत जन्नत है!
why_simplified

Foreigner Speaking Hindi Video: विदेश में जब कोई विदेशी अपनी भाषा छोड़कर एक दम साफ और फर्राटेदार हिंदी बोलने लगे, तो हैरानी होना लाजिमी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन बुजुर्ग सड़क पर खड़े होकर भारतीय पर्यटकों से हिंदी में बात करते नजर आ रहा हैा. उनका अंदाज और भारत के लिए ऐसा प्यार देखकर हर कोई दंग रह गया है. वो अब तक 150 से भी ज्यादा बार भारत आ चुके हैं और भारत के वेजिटेरियन फूड को 'जन्नत' बताते हैं. उनकी इस बातचीत का मजेदार अंदाज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे

भारत को बताया वेजिटेरियन फूड के लिए 'जन्नत' (India Heaven For Vegetarians)

बातचीत के दौरान जब जर्मन बुजुर्ग से पूछा गया कि, वो कितनी बार भारत आए हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि, वो अब तक डेढ़ सौ बार भारत आ चुके हैं. बातचीत के दौरान वो बताते हैं कि, वो पूरी तरह शाकाहारी हैं. उनका कहना है कि, 'शाकाहारियों के लिए भारत किसी जन्नत से कम नहीं है.' उनके मुताबिक, भारत को लेकर उनकी दीवानगी इस कदर है कि, वो बार-बार यहां खिंचे चले आते हैं.

जर्मन बुजुर्ग का यह अनोखा अंदाज हुआ वायरल (German speaking Hindi)

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वो सिर्फ किताबी हिंदी नहीं बोलते, बल्कि उनके लहजे में देसीपन झलकता भी है. बातचीत के दौरान की सबसे खास बात ये रही कि, वो देसी अंदाज में पूछते हैं कि, 'भोजपुरी आवत है का?' विदेशी बंदे के मुंह से ये बात सुनकर वहां मौजूद हर किसी की हंसी छूट गई. उन्होंने ये भी बताया कि, वो एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करते हैं और कई देशों की ट्रैवलिंग पर बुक पब्लिश करने का काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें:-40 रुपये की मच्छर कॉइल पेरिस में 6,500 की, विदेशी ब्रांड्स कर रहे हैं देशी सामानों से तगड़ी कमाई, वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
German, Speaking Hindi, Foreigner, Hindi, Indian Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com