विज्ञापन

विदेशी टूरिस्ट को भारत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज, बोला- मैं हैरान रह गया! अनुभव जान चौंक जाएंगे आप

जर्मनी के एक ट्रैवलर ने भारत के सरकारी अस्पताल में मिले मुफ्त इलाज की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. सूरत में कुत्ते के काटने के बाद उन्हें बिना किसी खर्च के इलाज मिला, जिससे वह हैरान रह गए.

विदेशी टूरिस्ट को भारत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज, बोला- मैं हैरान रह गया! अनुभव जान चौंक जाएंगे आप
एक पैसा नहीं लगा! भारत के अस्पताल ने विदेशी का दिल जीत लिया

भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर अलग-अलग राय सामने आती रहती हैं. लेकिन, हाल ही में एक विदेशी यात्री का अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सोच को बदलने पर मजबूर कर दिया है. जर्मनी से आए एक कंटेंट क्रिएटर ने भारत के सरकारी अस्पताल में मिले मुफ्त और तेज इलाज की जमकर तारीफ की है.

क्या है पूरा मामला?

जर्मनी के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर डेविड नबील (@indo.german.vibes) पिछले 9 सालों से दुनिया घूम रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि भारत के सूरत में उन्हें एक स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था. इसके बाद वह इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल पहुंचे. यहां उन्हें रेबीज से बचाव के लिए जरूरी इलाज मिला और सबसे खास बात, इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया गया.

इलाज को लेकर क्या बोले ट्रैवलर?

डेविड ने बताया, कि उन्हें चार इंजेक्शन लेने हैं, जो थोड़ा परेशान करने वाला है, लेकिन अस्पताल का अनुभव काफी अच्छा रहा. उन्होंने कहा, कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि इलाज पूरी तरह मुफ्त था, और सेवा भी तेज और साफ-सुथरी थी. उनके शब्दों में, मैं सच में पॉजिटिवली सरप्राइज्ड हूं. मेरे देश में किसी विदेशी को ऐसा मुफ्त इलाज नहीं मिलता.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने कहा, कि भारत में अगर किसी जानवर, जैसे कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाना चाहिए, जहां सही इलाज मिलता है. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा, कि अगर यही इलाज अमेरिका में होता, तो कई सालों की बचत खर्च हो जाती. वहीं कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि डेविड को अपनी सभी डोज समय पर पूरी करनी चाहिए और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

भारत बनाम विदेश: इलाज पर बहस

इस घटना के बाद कई लोगों ने भारत और विदेशों की हेल्थकेयर सिस्टम की तुलना भी की. कुछ यूजर्स ने बताया, कि जर्मनी जैसे देशों में इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि भारत में कई बार इलाज जल्दी मिल जाता है. यह वीडियो न सिर्फ एक व्यक्तिगत अनुभव है, बल्कि यह दिखाता है कि भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं कई मामलों में कितनी प्रभावी हो सकती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 10 साल की बच्ची ने नासा को लिखी चिट्ठी, कही ऐसी बात कि NASA भी हैरान, फिर दिया ऐसा दिलचस्प जवाब

19वीं मंजिल से दिखी ‘माचिस के डिब्बों' जैसी जिंदगी! महिला ने दिखाई दिल्ली-NCR की लाइफ की सच्चाई- देखें Video

89 साल की दादी का हैरतअंगेज कारनामा! 27 मंजिला इमारत से खुद उतरने लगीं नीचे, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Healthcare System, Free Treatment India, Government Hospital India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com