विज्ञापन

भावुक कर देगा 3 साल की बच्ची यह VIDEO, कैंसर के खिलाफ जीत पर तालियों से गूंज उठा अमेरिका का अस्पताल

3 साल की बच्ची ने सर्जरी और कई दौर की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर को मात दी है. कैंसर के खिलाफ जंग जीतने के बाद अस्पताल में घंटी बजाने का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है.

भावुक कर देगा 3 साल की बच्ची यह VIDEO, कैंसर के खिलाफ जीत पर तालियों से गूंज उठा अमेरिका का अस्पताल
कैंसर के खिलाफ जीत पर तालियों से गूंज उठा अमेरिका का अस्पताल
X/@ABC

Viral Video: अमेरिका के टेक्सास से एक भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है. एक 3 वर्षीय बच्ची सर्जरी और कई दौर की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर से जंग जीत गई है. इसके बाद उसने अस्पताल में कैंसर की जंग से जीत की घंटी बजाई. इस दौरान डॉक्टरों और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया. कैंसर को हराकर बच्ची के द्वारा घंटी बजाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

बाहर निकलते ही तालियों से स्वागत

एक्स पर ABC न्यूज ने बच्ची का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंसर को मात देने पर बच्ची को अस्पताल में सम्मानित किया गया. ABC के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ लाइन से खड़े हैं. इसी बीच 3 वर्षीय बच्ची अस्पताल के एक कमरे से बाहर निकलती हुई दिखाई दी.

बच्ची जैसे ही घंटी बजाने के लिए आगे बढ़ती है तो वहां मौजूद सभी लोग तालिया बजाकर और उसका स्वागत करते हैं. बच्ची का इस तरह से स्वागत का यह दृश्य हर किसी को भावुक कर देने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का इलाज ह्यूस्टन स्थित एक हॉस्पिटल में चल रहा था.

कई दौर की कीमोथेरेपी से गुजरी बच्ची

कैंसर से जूझ रही इस मासूम को कई दौर की कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा. इसके अलावा उसकी सर्जरी भी की गई. लंबे और कठिन इलाज के बाद बच्ची कैंसर को मात देने में सफल रही. जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों में कैंसर मरीजों के लिए घंटी बजाने की परंपरा काफी खास मानी जाती है. 

एक्स पर लोगों ने की बच्ची की बहादुरी की सराहना

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग बच्ची की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं और उसके स्वस्थ भविष्य की कामना कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे उम्मीद, साहस और जिंदगी की जीत का प्रतीक बताया है. ABC News की एक्स पोस्ट के कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि जीवन अभी भी खूबसूरत है. उसके और उसके परिवार के लिए खुशी की बात है.

यह भी पढ़ें | शादी के दिन खेत में पलटी कार, सिर से लेकर पैर तक कीचड़ में सन गई प्रेग्नेंट दुल्हन; वीडियो वायरल

वहीं, एक अन्य एक्स यूजर @JessMarie7771 ने कमेंट किया कि वाह! भगवान का शुक्र है! उस प्यारी बच्ची को बहुत-बहुत बधाई... एक और एक्स यूजर @CatherineD9w ने लिखा, "कैंसर को हराने के लिए राजकुमारी को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दे."

यह भी पढ़ें | लुधियाना में नाबालिग की ‘ड्राइविंग' का खौफनाक नजारा! बेकाबू कार दुकान में घुसी, VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Free, Cancer Free Treatment In India, Viral News, Viral Video, Cancer Survivor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com