विज्ञापन

89 साल की दादी का हैरतअंगेज कारनामा! 27 मंजिला इमारत से खुद उतरने लगीं नीचे, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

बीजिंग में 89 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में फंसने के बाद 27 मंजिला इमारत से नीचे उतरने लगीं. जानिए कैसे फायरफाइटर्स ने समय रहते उनकी जान बचाई और क्या थी इस हैरान कर देने वाली घटना की पूरी कहानी.

89 साल की दादी का हैरतअंगेज कारनामा! 27 मंजिला इमारत से खुद उतरने लगीं नीचे, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!
27वीं मंजिल से नीचे उतरती दिखीं 89 साल की महिला, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

कभी-कभी घबराहट इंसान से ऐसे फैसले करवा देती है, जो बेहद खतरनाक हो सकते हैं. चीन की राजधानी बीजिंग में एक 89 साल की बुजुर्ग महिला ने कुछ ऐसा ही कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. अपने ही घर में फंसने के बाद उन्होंने 27वीं मंजिल से नीचे उतरने का जोखिम उठा लिया.

कैसे हुआ यह खतरनाक हादसा

साइथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  यह घटना 1 अप्रैल की दोपहर की है, जब बीजिंग की एक ऊंची इमारत में रहने वाली 89 साल की महिला अचानक अपने ही फ्लैट में फंस गईं. दरअसल, वह अपने बेडरूम में बंद हो गई थीं और उनका मोबाइल फोन बाहर लिविंग रूम में रह गया था. घबराई हुई महिला ने मदद के लिए कोई दूसरा रास्ता न देखकर इमारत के बाहर लगे एयर कंडीशनर के सहारे नीचे उतरने का फैसला कर लिया.

27वीं मंजिल पर दिखीं, मच गया हड़कंप

नीचे मौजूद एक सफाई कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड ने जब हल्की आवाज सुनी, तो ऊपर देखा. वहां उन्होंने महिला को इमारत की बाहरी दीवार पर रेलिंग पकड़कर लटकते हुए देखा. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और महिला को वहीं रुकने के लिए कहा गया. लेकिन, डर और घबराहट के कारण वह लगातार नीचे उतरती रहीं.

ऐसे किया गया रेस्क्यू

जब महिला 21वीं मंजिल तक पहुंचीं, तब तक वह बेहद थक चुकी थीं. इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. महिला को रस्सी से सुरक्षित किया गया. रेलिंग का एक हिस्सा काटकर उन्हें बैठने की जगह दी गई. उन्हें पानी और जैकेट दी गई ताकि थोड़ी राहत मिल सके. करीब 20 मिनट आराम के बाद, फायरफाइटर्स ने स्ट्रेचर की मदद से एक अस्थायी पुल बनाया और उन्हें सुरक्षित फ्लैट के अंदर ले आए.

सबसे राहत की बात यह रही कि महिला को कोई शारीरिक चोट नहीं आई. हालांकि, वह बेहद थकी और डरी हुई थीं. घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: एक्वेरियम साफ करते वक्त उछलकर बच्चे के मुंह में घुस गई जिंदा मछली, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

6 करोड़ साल पुराने डायनासोर से बना हैंडबैग! बना दुनिया का सबसे अनोखा फैशन आइटम, कीमत ने उड़ाए होश

आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा… बस इतना कहा और 2 मिनट में चली गई नौकरी, गुरुग्राम के इस मामले ने सबको चौंका दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com