विज्ञापन

Gen-Z के ये 4 इशारे देखकर गलत मत समझ बैठना, जानें इस नई जेनरेशन के VIRAL हैंड जेस्चर्स का असली मतलब, जानकर रह जाएंगे हैरान

आजकल की नई जेनरेशन जेन-जी (Gen-Z) अपनी एक अलग ही लैंग्वेज और हैंड साइन का यूज कर रही है. कई बार लोग इन इशारों को गलत समझ लेते हैं, लेकिन हकीकत इनका मतलब कुछ और ही होता है. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन 4 खास हैंड जेस्चर्स का राज.

Gen-Z के ये 4 इशारे देखकर गलत मत समझ बैठना, जानें इस नई जेनरेशन के VIRAL हैंड जेस्चर्स का असली मतलब, जानकर रह जाएंगे हैरान
Gen-Z के वायरल हैंड जेस्चर्स का असली मतलब जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Photo-pexels

Gen Z Hand Gestures Meaning: आज की नई यूथ जेनरेशन जेन-जी (Gen-Z) के बातचीत करने का तरीका और अंदाज बाकी जेनरेशन से काफी अलग है. सोशल मीडिया और रील्स की दुनिया में आए दिन ऐसे नए ट्रेंड्स आते रहते हैं, जो बड़ों के सिर के ऊपर से निकल जाते हैं. कई बार तो बच्चे आपस में हाथ से कुछ ऐसे इशारे करते हैं, जिन्हें देखकर कई बार पेरेंट्स या बड़े लोग गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं, लेकिन असल में इन इशारों के पीछे छिपे इमोशंस बिल्कुल अलग होते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इन्हीं जेन-जी इशारों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

ये भी पढ़ें:-नो वीकेंड कॉल्स, नो संडे वर्क: जब फाउंडर ने कर्मचारियों की नींद के लिए छोड़ दिए बड़े क्लाइंट्स

फिंगर मिलाना और 6-7 का असली मतलब (Meaning of Shy Fingers and 6-7 Gesture)

दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर (Index Fingers) को आपस में मिलाना बड़ों को कोई कोडवर्ड या गलत इशारा लग सकता है, लेकिन जेन-जी की दुनिया में इसका मतलब बहुत ही सीधा है, वो इसके जरिए बता रहे होते हैं कि, उन्हें असल में शर्म आ रही है. वहीं हाथ नचाकर किया जाने वाला इशारा जिसे लोग गलत समझते हैं, उसका नाम 6-7 (Six-Seven) है. इसका सिंपल सा मतलब होता है, मामला ठीक-ठाक या एवरेज है.

पैसा मांगना नहीं, ये तो है फिंगर हार्ट (What is Finger Heart and Clock It Gesture)

थंब और फिंगर को मिलाकर चुटकी जैसा इशारा देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि, कोई पैसे मांग रहा है, जबकि कोरियाई कल्चर से आया ये फिंगर हार्ट (Finger Heart) प्यार जताने का एक प्यारा सा तरीका है. इसके अलावा फिंगर्स को झटकने जैसा दिखने वाला क्लॉक इट (Clock It) इशारा डरने का नहीं, बल्कि सामने वाले की बात से 100 परसेंट सहमत होने का सिग्नल देता है.

ये भी पढ़ें:-डॉक्टर की फीस से बचने के लिए पति-पत्नी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

समय के साथ बदल रही है बातचीत की लैंग्वेज (Evolution of Modern Slang and Hand Signals)

ये समझना बहुत जरूरी है कि, हर दौर की अपनी बोलचाल और जेस्चर्स होता है. आज के डिजिटल समय में ये साइन केवर एंटरटेनमेंट का जरिया हैं और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं. ज्यादातर लोग तो आज भी जेन-जी के साइन लैंग्वेज समझ नहीं पाते, लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको ये समझने में आसानी होगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'vedantsir_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-दिल टूटा हो या मूड खराब हो, इस कंपनी में दुखी होने पर भी मिल रही है ऑफिशियल छुट्टी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Hand Gestures Reel, Gen Z Slang, Finger Heart Gesture, Viral Reels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com