Unhappy Leave Policy: सुबह उठकर अगर आपका दिल भी कहे कि आज काम करने का बिल्कुल मन नहीं है, तो आमतौर पर लोग बीमारी का बहाना बना लेते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपकी कंपनी खुद आपसे कहे कि मूड ठीक नहीं है, तो आज घर पर ही आराम कीजिए? चीन की एक नामी रिटेल कंपनी ने अपने वर्क कल्चर में ऐसा ही कमाल का बदलाव करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. यहां अब एम्पलाइज को दुखी होने पर बाकायदा ऑफिशियल छुट्टी दी जा रही है. कंपनी की मानें तो अगर आपका मूड सही नहीं है या आप सैड हैं, तो बिना किसी झिझक के छुट्टी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-नो वीकेंड कॉल्स, नो संडे वर्क: जब फाउंडर ने कर्मचारियों की नींद के लिए छोड़ दिए बड़े क्लाइंट्स
न बहाना चाहिए, न बॉस का कोई प्रेशर (Unhappy leave kya hai)
इस यूनिक पहल को अनहैप्पी लीव यानी सैडनेस वाली छुट्टी नाम दिया गया है. कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि, 'हर इंसान की जिंदगी में ऐसे दिन आते हैं जब वो मेंटली ठीक फील नहीं करता. इस पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि अगर कोई एम्पलाई (Employee) इस लीव के लिए अप्लाई करता है, तो मैनेजमेंट या बॉस इसे रिजेक्ट नहीं कर सकते.' यानी बिना किसी डर और बिना सफाई दिए एम्पलाई आराम से ब्रेक ले सकता है.
ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे
मानसिक सेहत को प्रायोरिटी देने की पहल (Mental health leave in corporate)
ज्यादातर कंपनियां वर्क लाइफ बैलेंस की बातें तो बहुत करती हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ काम से मतलब होता है. ऐसे माहौल में ये फैसला एम्पलाइज (कर्मचारियों) की मेंटल हेल्थ को लेकर एक सेंसिटिव सोच को दिखाता है. जब कोई व्यक्ति सैड या किसी टेंशन में काम करता है, तो उसकी प्रोडक्टिविटी घटती ही है. वहीं इस तरह का कदम एम्पलाइज को कंपनी से दिल से जोड़ता है और उनका टेंशन कम करता है.
Chinese Company introduces "Unhappy Leave", if you're not happy, don't come to work.
— Ayomide (@CurrencySe34903) August 11, 2026
It's time to move to China. pic.twitter.com/6AttZfOOre
क्या दुनिया भर में बदलेगा कॉर्पोरेट कल्चर (Impact on Corporate Culture and Work-Life Balance)
सोशल मीडिया पर इस पॉलिसी की तस्वीरें और खबरें आते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. हर तरफ लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि, 'क्या बाकी कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों की इमोशनल स्टेट का ख्याल रखते हुए ऐसी पॉलिसी अपनानी चाहिए?' भारत समेत कई देशों में लोग इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे modern workplace का भविष्य मान रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-फ्री खाना, गेम रूम और कुकिंग क्लासेस...वायरल वीडियो में देखें Google के इस लग्जरी ऑफिस की अतरंगी दुनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं