Bangalore Startup Success Story: क्या आप भी 20-30 हजार की नौकरी में फंसकर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं? तो रुकिए...बेंगलुरु के एक लड़के की कहानी इन दिनों इंटरनेट पर आग लगा रही है. इमानुएल जॉन (Immanuel John) नाम के इस शख्स ने 10,000 रुपये की मामूली इंटर्नशिप से सफर शुरू किया और आज अपनी खुद की ग्लोबल कंपनी चला रहे हैं. उनकी सैलरी का 'सफरनामा' इतना पारदर्शी है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं. आखिर 10,000 की मामूली इंटर्नशिप से शुरू हुआ ये सफर 3.5 लाख रुपये महीने तक कैसे पहुंचा, ये जानने के बाद आप भी आज से ही मेहनत में जुट जाएंगे.
(Immanuel John Teckas Technologies)
वो कहते हैं ना कि 'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है'...तमिलनाडु के इमानुएल जॉन की कहानी बिल्कुल ऐसी ही है. साल 2018 में जब उन्होंने बेंगलुरु के एक स्टार्टअप में 10,000 रुपये की इंटर्नशिप शुरू की थी, तो दुनिया उन्हें 'बेवकूफ' कह रही थी. वजह? उनके पास एक बड़ी कंपनी का 25 हजार वाला ऑफर था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. उनका सीधा फंडा था...ट्रेनिंग में वक्त बर्बाद नहीं करना, बल्कि पहले दिन से असली कोड लिखना है. उस दौर में इमानुएल एक 2BHK फ्लैट में 3 दोस्तों के साथ रहते थे और मैगी खाकर दिन काटते थे, लेकिन इरादे फौलादी थे. धीरे धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और 2019 में उसी कंपनी ने उन्हें 25 हजार की परमानेंट नौकरी दे दी. पर असली खेल तो अभी शुरू होना बाकी था.
रातों की नींद और ब्लॉकचेन का जादू (Learning Blockchain and Upskilling Journey)
2021 तक आते आते उनकी सैलरी 80 हजार तक पहुंच गई थी, लेकिन इमानुएल को कुछ बड़ा करना था. उन्होंने ऑफिस के बाद रात रात भर जागकर 'ब्लॉकचेन' सीखी. नतीजा यह हुआ कि 2022 में उनकी सैलरी सीधे 3,50,000 प्रति माह हो गई. रिमोट जॉब करते हुए उन्होंने अपनी खुद की कंपनी 'Teckas Technologies' की नींव रखी. आज इमानुएल एक फाउंडर हैं. उनकी कंपनी में 9 लोग काम करते हैं और उनके क्लाइंट्स भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप तक फैले हैं. इमानुएल कहते हैं कि आज वो अपनी आखिरी सैलरी से कम कमा रहे हैं, लेकिन जो सुकून अपनी कंपनी बनाने में है, वो कहीं और नहीं.
ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही हो जाती है रफूचक्कर? इस माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी से सीखें 1.36 लाख रुपये को मैनेज करने का धाकड़ तरीका
I went from ₹10K intern to running my own company. Sharing every salary number since nobody in India talks about this openly.
by u/Ok_Pineapple_5163 in developersIndia
धुंधली गलियों से ग्लोबल पहचान तक (From Small Apartment to Global CEO)
सोशल मीडिया पर जब इमानुएल ने अपनी सैलरी का पूरा कच्चा चिट्ठा खोला, तो लोग दंग रह गए. उन्होंने उन डेवलपर्स को एक खास पैगाम दिया है, जो छोटे कमरों में बैठकर बेहतर कल का सपना देख रहे हैं. उनका कहना है कि अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो एक कड़ा फैसला लेना होगा...चाहे वो नई टेक्नोलॉजी सीखना हो या किसी रिस्क वाले प्रोजेक्ट पर काम करना. इमानुएल की ये कहानी एक सबक है कि कामयाबी रातों रात नहीं मिलती, बल्कि मैगी वाले दिनों और रातों की मेहनत से तपकर निकलती है. इमानुएल जॉन की ये दास्तान उन करोड़ों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. याद रखिए, रिस्क लेना ही असली तरक्की की पहली सीढ़ी है.
ये भी पढ़ें:-एक समय दुनिया देती थी फेलियर के ताने, आज इस बंदे की जेब में पड़े हैं इन 5 इंटरनेशनल कंपनियों के ऑफर लेटर!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं