विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2022

शादी में खाना लेते हुए दोस्तों ने किया अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने पर डांस, लोग बोले- अबतक का Best Version

वायरल हो रहे इस वीडियो को राज़ी शेख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. शॉर्ट वीडियो में उन्हें ज़ैद दरबार और नूरिन शा के साथ गाने का हुक स्टेप करते देखा जा सकता है.

शादी में खाना लेते हुए दोस्तों ने किया अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने पर डांस, लोग बोले- अबतक का Best Version
शादी में खाना लेते हुए दोस्तों ने किया अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने पर डांस

अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द राइज़ की लोकप्रियता के बारे में अब और बताने की ज़रूरत नहीं है. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म को अभी भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. आकर्षक गानों से लेकर दमदार डायलॉग्स तक, लोगों को फिल्म की हर चीज पसंद आ रही है, इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन का श्रीवल्ली हुक स्टेप तेजी से ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा. और अब, हमारे पास कोरियोग्राफरों के एक समूह का एक और मजेदार वीडियो है जो एकसाथ हुक स्टेप कर रहे हैं और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को राज़ी शेख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. शॉर्ट वीडियो में उन्हें ज़ैद दरबार और नूरिन शा के साथ गाने का हुक स्टेप करते देखा जा सकता है. उन सभी ने हुक स्टेप को पूरी तरह से कॉपी किया और वह भी हाथों में प्लेट लिए बुफे के सामने. वे सभी एकसाथ डिनर लेने के लिए श्रीवल्ली गाने वाला स्टेप कर रहे हैं. उनके इस डांस ने हर किसी का दिल जीत लिया है.

देखें Video:

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "इस ट्रेंड पर अट्रैंग्ज़ के साथ डिनर." शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अबक 2.6 मिलियन बार देखा जा चुका है. लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक जर ने लिखा, "शानदार." दूसरे ने लिखा, "बिल्कुल सही ट्रेंड वीडियो."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friends Doing Allu Arjun Srivalli Dance, Allu Arjun Srivalli Dance, Srivalli Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com