विज्ञापन
This Article is From May 22, 2024

पुष्पा-पुष्पा के बाद अब आएगी श्रीवल्ली, इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का दूसरा गाना

मैत्री मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" को प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने अपने थ्रिलिंग टीज़र और हिट गाने "पुष्पा पुष्पा" के रिलीज के बाद काफी सुर्खियां बटोरी है.

पुष्पा-पुष्पा के बाद अब आएगी श्रीवल्ली, इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का दूसरा गाना
अल्लू अर्जुन स्टारर "पुष्पा 2: द रूल" का दूसरा गाना कल होगा रिलीज
नई दिल्ली:

मैत्री मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" को प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने अपने थ्रिलिंग टीज़र और हिट गाने "पुष्पा पुष्पा" के रिलीज के बाद काफी सुर्खियां बटोरी है. गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की मौजूदगी हर जगह है. पहला गाना रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब दर्शक दूसरे गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सभी की एक्साइटमेंट को बढ़ते हुए देख, मेकर्स ने अब घोषणा की है कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म का दूसरा गाना कल रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी किया है. पोस्टर से पता चलता है कि यह 'सामी सामी' जैसा ही एक और जबरदस्त कैंची ट्रैक होने वाला है. इसमें श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन ने लिखा है, "पुष्पा राज द्वारा पुष्पा-पुष्पा के साथ टेकओवर करने के बाद, अब वक्त है द कपल, श्रीवल्ली और उसके सामी के लिए हम सभी को दीवाना बनाने का दूसरा गाना की कल सुबह 11:07 बजे घोषणा की जाएगी." 

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. लोगों को उनका जबरदस्त लुक पसंद आ रहा है और फिल्म एक थ्रिलिंग एंटरटेनर होने का वादा करती है. अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2: द रूल' की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं. सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी.

The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa 2 The Rule, Pushpa 2, Pushpa 2 Song, Pushpa Pushpa Song, Pushpa 2 Srivalli, Pushpa Srivalli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com