विज्ञापन

ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जमा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा- 'इंडिया आकर स्कैम हुआ'

Jama Masjid Delhi: दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद देखने पहुंचे विदेशी टूरिस्ट्स को एंट्री पर अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जमा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा- 'इंडिया आकर स्कैम हुआ'
जामा मस्जिद घूमने पहुंचे विदेशी टूरिस्ट से तय फीस से ज्यादा पैसे मांगे गए, ड्रेस कोड के नाम पर भी हुआ विवाद
Photo-ourglobalgetaways

Jama Masjid Entry Fees: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद देखने पहुंचे विदेशी टूरिस्ट्स एंट्री के समय अपने साथ होने वाली हरकत को बयां कर रहे हैं. वीडियो में विदेशी टूरिस्ट्स ये आरोप लगा रहे हैं कि, उनसे टिकट काउंटर पर 400 रुपये की जगह 1000 रुपये मांगने के साथ-साथ कपड़ों के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज वसूल जा रहे थे. इसके बाद टूरिस्ट ने अंदर जाने से मना कर दिया और देखते ही देखते ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर छा गया.

ये भी पढ़ें:-'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?

अचानक बढ़ा दी गई एंट्री फीस (400 Rupees Entry Ticket Turned Into 1000 Demand)

वीडियो में विदेशी टूरिस्ट का कहना है कि, जब वो जामा मस्जिद के गेट पर पहुंचे तो वहां बोर्ड पर 400 रुपये फीस लिखी थी, लेकिन टिकट देने वाले ने सीधा 1000 रुपये की मांग रख दी. जब टूरिस्ट ने बोर्ड की तरफ इशारा किया, तो उसे कपड़ों का हवाला दिया गया. कहा गया कि शरीर ढकने वाले कपड़े के लिए अलग से पैसे देने होंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'ourglobalgetaways' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 

ड्रेस कोड और नियमों पर उठे सवाल (Dress Code Rules and Extra Charges)

टूरिस्ट का कहना है कि, महिला साथी पूरी तरह ढके हुए कपड़ों में थी, फिर भी उस पर एक्स्ट्रा कपड़े लपेटने का दबाव बनाया गया. वहीं मस्जिद परिसर में कई अन्य लोग नॉर्मल जींस में घूम रहे थे. इस भेदभाव और जबरन पैसे वसूलने की कोशिश से परेशान होकर पर्यटक ने अंदर जाने के बजाय बाहर रुकना ही बेहतर समझा. वहीं मस्जिद के अंदर जाने से पहले जूते बाहर उतारने का नियम है. टूरिस्ट को पहले ही चेताया गया था कि बाहर रखे जूते चोरी हो सकते हैं, इन सभी चीजों से परेशान होकर विदेशी टूरिस्ट ने मस्जिद के अंदर न जाना ही जरूरी समझा. 

ये भी पढ़ें:-भारत लौट रहे भारतीय परिवार को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई अमेरिकी महिला, दिल छू लेगा ये Viral Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jama Masjid, Jama Masjid Delhi, Foreign Tourist In India Video, Scam, Entry Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com