Australia vs Bangladesh, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. 5 विकेट लेकर मेहदी हसन ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है. मेहदी हसन बांग्लादेश के पहले ऐसे स्पिनर बन गए हैं जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. ऑस्ट्रेलिया में ऐसा कारनामा बांग्लादेशी स्पिनर की ओर से पहली बार हुआ है. मेहदी हसन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान 33.1 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 66 रन देकर 5 विकेट लिए. हसन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे.
ऑस्ट्रेलिया में डाली बांग्लादेश इतिहास की सबसे खतरनाक गेंद
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 66वें ओवर की आखिरी गेंद, मेहदी हसन मिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर वेबस्टर ने बैक फुट पर जाकर लाइन के अंदर बचाव करने की कोशिश की, हालांकि, गेंद अपनी लाइन पर ही रही, बल्ले के बाहरी किनारे को छकाते हुए ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई. यह एक ऐसी गेंद थी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर इस गेंद को बांग्लादेश इतिहास की सबसे खतरनाक गेंद कही जा रही है. सोशल मीडिया पर इस गेंद की जमकर तारीफ हो रही है.
23 साल बाद बांग्लादेश ने रचा इतिहास
बता दें कि बांग्लादेश की टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश ने कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था. आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश ने 2003 में टेस्ट मैच खेला था. जहां दोनों टेस्ट में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था. अब लगभग 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है .
ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा
ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं