Hansal Mehta Upcoming Web Series Scam 2010: भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज फ्रेंचाइजी में से एक ‘स्कैम 1992' का अगला चैप्टर जल्द ही दर्शकों से रूबरू होने वाला है. इसे लेकर मेकर्स ने अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. इसके मुताबिक, 'स्कैम 1992: द हर्षाद मेहता स्टोरी' और 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' की सफलता के बाद हंसल मेहता (Hansal Mehta) और अप्लॉज एंटरटेनमेंट अपनी चर्चित फ्रैंचाइजी का अगला धमाका लेकर लौट रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 'Scam 2010' अब फ्लोर पर आ चुकी है और इसकी शूटिंग शुरू हो गई है.
ये रहा नोटिफिकेशन
📽️ LIGHTS. SCAM-ERA. ACTION
— Sony LIV (@SonyLIV) August 12, 2026
History has another story to tell!#Scam2010 is officially in production. Get ready for another gripping chapter. 🔥
Streaming soon, only on Sony LIV.
Produced by Birla Studios & Applause Entertainment
Directed by Hansal Mehta#Scam2010 #SonyLIV pic.twitter.com/M07UpbJRJG
सोनी लिव पर आएगी हंसल मेहता की Scam 2010
शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस सीरीज का निर्देशन एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता ही कर रहे हैं. शेयर की गई जानकारी में वह इसे OTT के पलैटफार्म सोनी लिव ( Sony Liv) पर लॉट करेंगे. इस वेब सीरीज के नए चैप्टर में हंसल मेहता ने भारत के इतिहास के एक और बड़े और चर्चित वित्तीय घोटाले की परतें खोलकर उसकी कहानी दर्शकों तक पहुंचाएंगे. मेकर्स ने टीजर पोस्ट के साथ कैप्श लिखा— "LIGHTS. SCAM-ERA. ACTION! History has another story to tell!"
फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर
यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, इस बार किस घोटाले और किरदार को पर्दे पर उतारा जाएगा, इसे लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बरकरार रखा है. लेकिन इसजानकारी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है. वे पोस्ट के कैप्शन में ही मैसेज कर पूछ रहे है कि आखिर किस के काले जुर्मों का अब हिसाब होगा.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं