Viral Video: दुनिया घूमने के लिए UK का एक कपल भारत से ऑटो खरीदकर ले गया. ऑटो से भारत में 4000 किमी से अधिक सफर पूरा करने के बाद कपल भारतीय ऑटो से यूके का सफर शुरू करने वाला था. इससे पहले उसके सामने नई चुनौती खड़ी हो गई. पहले तो ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ. किसी तरह से इस समय का समाधान हुआ तो अब भारतीय ऑटो को वहां की सड़कों पर चलाने के लिए यूके में कुछ जरूरी और कड़े सेफ्टी टेस्ट पास करना पड़ेगा. ऐसे में विदेशी को कपल को भारतीय ऑटो को अलविदा कहना पड़ गया.
कपल ने बताया- सबसे मुश्किल क्या है?
कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा कि टिम्मी UK पहुंच गया है... लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो रहा है. ब्रिटेन के कपल Helen और Mick ने अपनी पोस्ट में कहा, "हमें लगा था कि भारत में 4,218 किलोमीटर तक उसे चलाना और फिर UK भेजना सबसे मुश्किल काम होगा, लेकिन असल में उसे UK की सड़कों पर चलाने लायक बनाना सबसे मुश्किल काम है."
ब्रिटेन के कपल ने बताया कि टिम्मी को UK का एक कड़ा सेफ्टी टेस्ट पास करना होगा, जिसका मतलब है कि उसमें बहुत सारे बदलाव करने पड़ेंगे. ऐसे में कपल को भारत में खरीदे गए ऑटो (टिम्मी) को एक बार फिर से अलविदा कहना पड़ रहा है. कपल ने लाल रंग के इस बजाज ऑटो को चेन्नई में खरीदा था, जिसका नंबर TN 03 AA 4342 है. इसके बाद कपल ने इसी ऑटो से 75 दिनों तक भारत में अलग-अलग जगहों का भ्रमण किया.
कपल लाल रंग के अपने टिम्मी (ऑटो रिक्शा) से गोवा, जयपुर, मुंबई और आगरा का ताजमहल देखने गया. भारत में 4 हजार किमी का सफर पूरा करने के बाद कपल UK की सड़कों पर टिम्मी को दौड़ाने वाला था. पर वहां पर अपना सफर शुरू करने से पहले कपल के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई.
ऑटो का बना दिया इंस्टाग्राम अकाउंट
भारत में अपने सफर के दौरान के UK कपल Helen और Mick ने इंस्टाग्राम पर ऑटो का इंस्टाग्राम पर timmy_the_tin_can (Timmy) नाम से अकाउंट भी बना दिया और जिस पर करीब 100 पोस्ट कर रखी है. ऑटो टिम्मी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं.
यह भी पढ़ें | कार से बियर और स्नैक्स चुराते दिखे काले भालू, कपल रोक नहीं पाया अपनी हंसी; देखें वायरल वीडियो
6 महीने की शिपिंग के बाद लंदन पहुंचा ऑटो
भारत में सफर के दौरान कपल को ऑटो से ऐसा प्यार हुआ कि जब उनको लंदन वापस जाना हुआ तो वे ऑटो को छोड़ ही नहीं पाए. इसके बाद वे अपने प्यारे ऑटो टिम्मी को लादकर लंदन ले गए. 6 महीने की शिपिंग के बाद 23 अक्टूबर 2026 को Timmy London Gateway Port पर पहुंचा.
एक पोस्ट में कपल ने बताया कि बताया कि सीज़न 1 समाप्त हो गया. इस वीडियो को बनाते समय बहुत भावुकता हुई. 75 दिन में 4,218 किमी... एक छोटा सा लाल टुक-टुक और ऐसी यादें, जिन्हें हम जीवन में कभी नहीं भूलेंगे. आपने हमारी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी. अब सीजन 2- UK जल्द आ रहा है.
यह भी पढ़ें | अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस की शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं