Shimla Sees Its First December Snow In 20 Years: सर्दियों का मौसम यानी कि पहाड़ों पर खूबसूरत बर्फबारी का मौसम. दिसंबर के इस महीने में शिमला ने भी बर्फ की चादर ओढ़ना शुरू कर दी है. शिमला में हाल ही में स्नोफॉल हुआ है. ऐसा वैसे कम ही होता है जब दिसंबर के महीने की शुरुआत में ही शिमला में स्नोफॉल दिखाई दे. इस अनएक्सपेक्ट स्नोफॉल ने शिमला, कसौली और कुर्फी के नजारों को और भी सुंदर बन दिया है, जिसे आप पिक्चर परफेक्ट विंटर व्यू भी कह सकते हैं. इस बर्फबारी की वजह से पहाड़ों के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. नौ दिसंबर को शिमला का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा दूसरी जगहों का टेंपरेचर और भी कम पाया गया. सिया बाघ का तापमान जीरो डिग्री, बजौर का 0.1 डिग्री, मनाली 0.2 डिग्री, कुफरी 0.4 डिग्री, सलोन का तापमान 0.5 डिग्री और उना का तापमान एक डिग्री तक दर्ज किया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें पोस्ट
Snowflakes falling, creating magic in the air"
— Sadhvi Amrita (@InfinityAol) December 9, 2024
First Snowfall in #Shimla
8 Dec, 2024 pic.twitter.com/9D88C937e8
वादी में खूबसूरत हुआ नजारा बर्फबारी के बाद वादियों में नजारा बेहद खूबसूरत और देखने लायक हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग इस बर्फबारी की सुंदर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. साध्वी अमृता नाम के ट्विटर हैंडल ने कुछ पिक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि, नर्म बर्फ गिर रही है....जो हवा में किसी जादू की तरह लग रही है. शिमला की पहली स्नोफॉल का नजारा. स्टोरी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि, हिमाचल प्रदेश बर्फ की चादर से ढक चुका है. पहाड़ खुशी से खिल उठे हैं.
Himachal Pradesh Sets In White Sheet of Snow. Mountains Blossom#HimachalPradesh #Snowfall #Shimla pic.twitter.com/ACJfPmWooR
— Story (@storyhil) December 9, 2024
गजब:- VIDEO: पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच स्लाइड करती दिखी गाय, ताज़ा बर्फबारी का ले रही मज़ा
टूरिज्म पर असर
इस बर्फबारी की वजह से शिमला और दूसरे पहाड़ी शहरों में टूरिस्ट बढ़ने के भी आसार हैं. होटल्स को भी उम्मीद है कि जल्दी ही पहाड़ों पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी. हालांकि, शिमला का टेंप्रेचर ज्यादा होने की वजह से यहां बर्फ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है, लेकिन चंबा, कुल्ली, किन्नौर जैसे शहरों में कुदरती बर्फीले नजारे दिखने की पूरी संभावना है.
ये भी देखें:- पैराग्लाइडर ने पॉलिथीन के सहारे किया हैरतअंगेज कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं