Solang Valley Car Slip Video: इस साल भारत में ज्यादा सर्दी होने का अनुमान लगाया गया था, जो सही साबित हो रहा है. पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ इस बार दक्षिण राज्यों में शीतलहर दौड़ रही है. वहीं, बात करें पहाड़ी राज्यों की इसमें उत्तराखंड़ और हिमाचल में बीते दिनों से पहले के मुकाबले भारी बर्फबारी हो रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सोलंग घाटी का नजारा तो देखने लायक है. यहां बीते दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और आमजन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है. साथ यहां घूमने आए पर्यटकों की जान हलक में अटक गई है. सोशल मीडिया पर सोलंग घाटी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें देखा जा रहा है कि भारी बर्फबारी के चलते सड़क पर खड़ा होना भारी हो रहा है. सड़क पर इतनी बर्फ जम गई है कि कार अपने आप फिसलकर दौड़ रही है.
गजब:- कुदरत का कमाल...बर्फीली सतह पर तैरता लावा देख लोगों ने कहा- बर्फ ने ओढ़ लिया धधकती ज्वाला का कंबल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
गजब:- अफ़्रीका में आया दुर्लभ बर्फ़ीला तूफ़ान, बर्फ से भरे मैदान में घूमते नजर आये बब्बर शेर
बर्फ पर फिसली कार (Solang Valley Car Slip Video)
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे सोलंग घाटी घूमने आए एक पर्यटक ने बर्फ पर फिसलती कार का वीडियो अपने मोबाइल फोन कैमरे में कैद किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार बिना पहिए के घूमे कैसे अपने आप ही आगे की ओर दौड़ रही है. वहीं, इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा शख्स बोल रहा है कि ब्रेक छोड़ दो भाई. वहीं, थोड़ी ही दूर जाकर कार वाला अपनी कार को चालाकी से घुमाकर उसे अपोजिट दिशा में खड़ी कर देता है. इसके बाद कार की ओर एक लड़की को भागते हुए देखा जा रहा है, जो कार तक पहुंचने से पहले ही बर्फ पर फिसलकर गिर जाती है. वहीं, वीडियो बना रहे शख्स के पास खड़ा एक और शख्स इस लड़की उठाने के लिए दौड़ता है. वहीं, बड़ी मशक्कत के बाद लड़की खड़ी होती है. अब इस वायरल वीडियो पर लोग गुस्सा करने के साथ-साथ यहां आने वालों को नसीहत भी दे रहे हैं.
गजब:- 'दूध की लहरें हैं' कश्मीर में बर्फबारी के बीच बच्चियों ने की जबरदस्त रिपोर्टिंग, देखें VIDEO
लोगों ने कहा सावधानी बरतें ( Snowfall in Solang Valley)
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'क्या फायदा ऐसी जगह जाने का जहां सारा मजा खराब हो जाए'. एक और यूजर ने लिखा है, 'यहां ऐसी सिचुएशन में कार के फीचर्स नहीं बल्कि एक्सपीरियंस काम आता है, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि यहां घूमने के लिए कैब बुक करें और सेफ रहें'. एक और लिखता है, 'ऐसे में लोग इंजन ब्रेक का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं'. वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कुछ लोगों के लिए गंभीर स्थिति, बर्फबारी जानलेवा भी हो सकती है, सावधान रहें और पर्वतों में ध्यान से ड्राइव करें'. अब कमेंट सेक्शन में लोगों ने यहां आने वाले और यहां आने का प्लान करने वाले लोगों से सावधानी बरतने को कहा है और साथ ही कहा है कि ऐसे मौसम में पहाड़ी राज्यों में घूमने से बचें.
ये भी देखें:- पैराग्लाइडर ने पॉलिथीन के सहारे किया हैरतअंगेज कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं