विज्ञापन

नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी पहने एक बच्चे ने नंगे पांव शानदार कॉर्नर किक मारकर सीधे गोल कर दिया. उसकी फुटबॉल स्किल्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल
रोनाल्डो की जर्सी पहने एक बच्चे ने मारा एक शानदार कॉर्नर किक
सोशल मीडिया

फीफा वर्ल्ड कप के माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चे ने अपनी शानदार फुटबॉल स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया है. खास बात यह है कि बच्चे ने पैरों में जूते तक नहीं पहने हैं, लेकिन उसकी सटीक किक देखकर हर कोई हैरान रह गया. हालांकि वीडियो किसी जगह की है इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है.

कॉर्नर किक से सीधे कर दिया गोल

वायरल वीडियो में बच्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी पहने नजर आ रहा है. वह मैदान के कोने से कॉर्नर किक मारता है और गेंद सीधे गोलपोस्ट में चली जाती है. इतनी कम उम्र में उसकी सटीकता और कॉन्फिडेंस देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह बच्चा भविष्य का बड़ा फुटबॉल स्टार बन सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर drx_akshat_mishra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उसे दिखाने के लिए सही समर्थन की है." वीडियो को अब तक 2.30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 22 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'Raw talent means nothing without a system to polish it. You can't expect world-class results on the pitch when youth development is treated as an afterthought.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को सही सपोर्ट मिले तो भारत भी फुटबॉल में बड़ा नाम बन सकता है. एक अन्य यूजर ने बच्चे के नंगे पांव खेलने की ओर ध्यान दिलाते हुए लिखा कि जूते तक नहीं हैं, फिर भी कमाल का गोल किया है.

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fifa World Cup, Viral Football Videos, Cristiano Ronaldo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com