बारिश के मौसम में जलभराव की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन कोलकाता से आया एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल, भारी बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी के बीच एक शख्स ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की कि सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है. वीडियो में वह एक अनजान व्यक्ति को अपने कंधों पर बैठाकर पानी से भरी सड़क पार कराता नजर आ रहा है.
बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़क
यह वीडियो कोलकाता के भवानीपुर इलाके का बताया जा रहा है. हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई थीं. ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
कंधों पर बैठाकर कराया सड़क पार
वायरल वीडियो में एक शख्स बिना शर्ट पहने पानी में उतरता है और दूसरे व्यक्ति को अपने कंधों पर बैठा लेता है. इसके बाद वह सावधानी से पानी भरी सड़क को पार करता है. सड़क पर काफी पानी जमा था, लेकिन उसने दूसरे व्यक्ति को भीगने नहीं दिया.
सुरक्षित पहुंचाया दूसरी ओर
इस वीडियो को bihar_x_bengal नाम से इंस्टाग्राम पर केप्शन के साथ पोस्ट किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पार करने के बाद वह व्यक्ति दूसरे शख्स को आराम से नीचे उतारता है और यह सुनिश्चित करता है कि वह सूखी जगह पर सुरक्षित पहुंच जाए. आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे नजारे को देखते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला. वीडियो पर लिखा था,'भवानीपुर इलाके के लिए एक्सक्लूसिव उबर राइड।' वहीं कैप्शन में इसे 'वॉटर क्रॉसिंग सर्विस' बताया गया.
वीडियो पर मिले रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने उस शख्स को 'Uber Ultra Pro' बताया, तो दूसरे ने मजाक में लिखा, "Free rides for senior citizens". एक अन्य यूजर ने लिखा, 'Whatever you do, please don't touch electric poles for support.'
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ये भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें: अमेरिका कुछ तो सीखो... भारत में 26 डॉलर में कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं