विज्ञापन

मेसी के फैंस का नया अंदाज, अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ को सड़क पर घुमाता दिखा शख्स, वीडियो वायरल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच बांग्लादेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ को सड़क पर घुमाया जा रहा है. वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए है.

मेसी के फैंस का नया अंदाज, अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ को सड़क पर घुमाता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ को सड़क पर घुमा रहा शख्स
सोशल मीडिया

फुटबॉल का जुनून लोगों से क्या-क्या नहीं करवा देता. इन दिनों बांग्लादेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अर्जेंटीना टीम के रंगों में रंगी हुई एक भेड़ को सड़क पर टहलाते हुए नजर आ रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उत्साह बढ़ने के बीच यह अनोखा नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है. इधर, लोग भी वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. 

अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर _yeasir__ नाम से शेयर किया है. वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे रस्सी से बंधी भेड़ को लेकर चलता दिखाई देता है. खास बात यह है कि भेड़ के ऊन को नीले और पीले रंग से रंगा गया है, जो अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के रंगों से मेल खाते हैं.

सड़क पर दिखा अलग अंदाज

वीडियो में भेड़ अपने मालिक के पीछे-पीछे आराम से चलती नजर आती है. आम दिन की यह सैर लोगों के लिए अचानक एक फुटबॉल शो में बदल गई। भेड़ का रंग-रूप देखकर कई लोग हैरान रह गए.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेट

पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ 'Vamos Argentina!' लिखा गया था. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि अब तो भेड़ भी अर्जेंटीना की फैन बन गई है. वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि लियोनेल मेसी का जादू अब जानवरों तक पहुंच गया है.

कुछ लोगों ने जताई चिंता

हालांकि, सभी लोगों ने इसे सिर्फ मजाक के तौर पर नहीं देखा. कई यूजर्स ने जानवरों को रंगने पर चिंता जताई. उनका कहना था कि इस तरह के रंग जानवरों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं, इस पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने सलाह दी कि टीम का समर्थन करने के लिए जर्सी या अन्य सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करना बेहतर है.

ये भी पढ़ें: नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2026, Argentina Fans, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com