विज्ञापन

बार का बिल चुकाने के लिए बेची गई थी ये गोरिल्ला, आज 69 की उम्र में बनी 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' क्वीन!

मिलिए दुनिया की सबसे उम्रदराज गोरिल्ला 'फातू' से, जिसने उम्र को महज एक नंबर साबित कर दिया है. 69 साल की उम्र में भी फातू का स्वैग बरकरार है. बर्लिन जू में उनका जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं था, जहां उसे केक नहीं, बल्कि कुछ ऐसा खिलाया गया कि उनकी सेहत भी बनी रहे और स्वाद भी मिल जाए.

बार का बिल चुकाने के लिए बेची गई थी ये गोरिल्ला, आज 69 की उम्र में बनी 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' क्वीन!
केक नहीं, टमाटर और चुकंदर खाकर मनाई गई दुनिया की सबसे बूढ़ी गोरिल्ला की सालगिरह

World oldest gorilla: बर्लिन के चिड़ियाघर में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है...'फातू'. फातू कोई मामूली गोरिल्ला नहीं हैं, वो इस वक्त कैद में रहने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला हैं. 69 साल की हो चुकीं फातू का जन्मदिन हाल ही में बड़े ही प्यार से मनाया गया.

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

बर्थडे पार्टी में शुगर-फ्री वाला स्वैग (Sugar Free Swag at the Birthday Party)

आमतौर पर जन्मदिन पर हम केक और मिठाइयों की बात करते हैं, लेकिन फातू दादी की डाइट का खास ख्याल रखा गया. उनके लिए जू के कीपर्स ने एक खास 'हेल्दी थाली' सजाई थी. इस बुढ़ापे में हाजमा दुरुस्त रहे, इसलिए केक की जगह उन्हें चेरी टमाटर, लाल-लाल चुकंदर, लीक और ताजी लेट्यूस दी गई. फातू ने भी बड़े चाव से इस शाकाहारी दावत का लुत्फ उठाया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

अफ्रीका के जंगलों से बर्लिन तक का सफर (Journey from African Jungles to Berlin)

फातू की लाइफ स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कहा जाता है कि एक फ्रांसीसी नाविक ने उसे पश्चिमी अफ्रीका के जंगलों से लाया था और मार्सैय (Marseille) के एक बार का बिल चुकाने के लिए उसे वहां दे दिया था. वहां से एक व्यापारी के जरिए वे 1959 में बर्लिन पहुंचीं. तब से आज तक, वे इस चिड़ियाघर की शान बनी हुई हैं. हालांकि उनकी सही बर्थ डेट किसी को नहीं पता, पर हर साल 13 अप्रैल को जू वाले उसका 'हैप्पी बर्थडे' मनाते हैं.

ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर चर्चा में है भविष्य बताने वाली बिल्ली! बताया कयामत का साल, सुनकर उड़ जाएंगे होश

थोड़ी जिद्दी और बहुत प्यारी हैं फातू (Berlin Zoo gorilla)

उम्र का असर तो हर किसी पर होता है, फातू के साथ भी वही है. अब उसके दांत गिर चुके हैं, उसे थोड़ा कम सुनाई देता है और गठिया (Arthritis) की भी दिक्कत है. जू के केयरटेकर क्रिश्चियन ऑस्ट बताते हैं कि, फातू का स्वभाव काफी शांत है, लेकिन बुढ़ापे वाली थोड़ी जिद्दी भी उनमें आ गई है. वैसे वे इंसानों के साथ काफी दोस्ताना रहती हैं, बस अपनी शर्तों पर.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

फातू का 69 साल तक जीना किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि जंगली गोरिल्ला अमूमन 40 की उम्र तक ही जी पाते हैं. यह उनकी अच्छी देखभाल और बर्लिन जू के प्यार का ही नतीजा है कि वो आज भी हमारे बीच हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatou Gorilla, Berlin Zoo Gorilla, World Oldest Gorilla, Fatou 69th Birthday, Gorilla Birthday Berlin Zoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com