विज्ञापन

छठ में बेंगलुरु से बिहार तक कार से चला आया लड़का, 2100 किमी सफर का बताया पूरा खर्चा

बेंगलुरु से 2100 किलोमीटर कार चलाकर छठ मनाने बिहार पहुंचे एक इंटरनेट इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने इस लंबे सफर के रोमांच के साथ-साथ टोल टैक्स, खाना और गाड़ी के ईंधन पर हुए कुल खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया है.

छठ में बेंगलुरु से बिहार तक कार से चला आया लड़का, 2100 किमी सफर का बताया पूरा खर्चा
Scorpio-N से बेंगलुरु से बिहार पहुंचा यह परिवार
@corporate_walaa

VIRAL VIDEO: जब बात महापर्व छठ की हो, तो हजारों किमी की दूरी भी छोटी लगने लगती है. एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कॉरपोरेट वाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शख्स ने इस बार छठ पूजा अपने परिवार के साथ बिहार के होमटाउन में मनाने का फैसला किया. फिर क्या था, उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) उठाई और निकल पड़े 2100 किलोमीटर लंबे रोड ट्रिप पर. उनके इस सफर का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

सफर की शुरुआत हुई सुबह ठीक 4:00 बजे. बाणशंकरी और हेब्बाल के उस उबाऊ डेली ट्रैफिक को बाय-बाय बोलकर लड़के की गाड़ी हाईवे पर सरपट दौड़ने लगी. कर्नाटक से आंध्र प्रदेश और फिर तेलंगाना... कब ये तीन राज्य पीछे छूट गए, पता ही नहीं चला. अनंतपुर के खेतों में घूमते विंडमिल्स (पवन चक्कियां) और खुला आसमान देखकर घर पहुंचने की बेताबी और बढ़ गई. लगातार 19 घंटे की ड्राइविंग के बाद पहले ही दिन लड़के ने 1100 किलोमीटर का सफर पूरा किया और महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे. यहां एयरफोर्स हेडक्वार्टर्स में उन्होंने रात को आराम किया.

सफर का पूरा गणित: पेट्रोल और टोल का खर्च

रोड ट्रिप पर निकलने वालों के मन में सबसे पहला सवाल बजट को लेकर होता है. लड़के ने अपने वीडियो में इसका पूरा हिसाब-किताब साझा किया है. बेंगलुरु से नागपुर तक गाड़ी में करीब 10 हजार रुपए का ईंधन लगा. रास्ते में भोजन और नाश्ते पर लगभग 2,500 से 3,000 रुपए खर्च हुए. इस लंबे रूट पर 30 से ज्यादा टोल प्लाजा आते हैं. लेकिन लड़के ने यहां समझदारी दिखाई. उन्होंने दो हजार रुपए का सालाना टोल पास बनवा रखा था, जिससे उन्हें सिर्फ स्टेट हाईवे का ही अतिरिक्त टोल देना पड़ा. 

WATCH VIDEO

हाईवे पर चलने वालों के लिए जरूरी सलाह

लड़के ने रात के सफर को लेकर एक बेहद काम की सलाह दी है.उनके मुताबिक, हैदराबाद से नागपुर का हाईवे रात के वक्त काफी सुनसान और डरावना हो जाता है. वहां न तो ठीक से लाइट्स हैं और न ही अच्छे होटल्स. इसलिए अगर आप इस रूट पर हैं, तो अपना स्टे पहले से प्लान करके चलें. या तो हैदराबाद में रुक जाएं, या फिर बहुत अनुभवी ड्राइवर होने पर ही रात में नागपुर तक का सफर तय करें. 

यह भी पढ़ें | चीन के सरकारी अस्पताल में पत्नी संग पहुंचा बिहारी लड़का, बोला- इनका तो सिस्टम ही पूरा अलग है

एमपी का पोहा और आगे का सफर

नागपुर में रात गुजारने के बाद अगली सुबह लड़के मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हुए. एमपी की खूबसूरत हरियाली के बीच सुबह-सुबह वहां का मशहूर पोहा और गरमा-गरम चाय का स्वाद लेकर वे अपनी आगे की यात्रा पर निकल चुके हैं.

यह भी पढ़ें | 'किसी की मजाल जो हमसे कुछ कह दे', मोहल्ले में मुस्लिम परिवार ने मनाई दिवाली, कहा- बच्चों को खुशी मिलती है

यह भी पढ़ें | भारत में 1 साल बिताकर वापस जाने वाला विदेशी रो दिया, बोला- देश के लिए पूरा नजरिया बदल गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath 2026, Chhath Viral Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com