विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चा में है भविष्य बताने वाली बिल्ली! बताया कयामत का साल, सुनकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट की दुनिया में आजकल एक नारंगी रंग की बिल्ली ने गदर मचा रखा है. रूस की रहने वाली इस 'भविष्यवक्ता' बिल्ली का दावा है कि दुनिया 2027 में खत्म हो जाएगी. क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर भारी पड़ेगी ये बिल्ली? आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा.

सोशल मीडिया पर चर्चा में है भविष्य बताने वाली बिल्ली! बताया कयामत का साल, सुनकर उड़ जाएंगे होश
बाबा वेंगा के बाद अब 'बिल्ली' की भविष्यवाणी, क्या 2027 में होगा सब खत्म?

Russian Cat Predicts Apocalypse: सोशल मीडिया पर आजकल एक चार पैर वाली 'ज्योतिष' के चर्चे आम हैं. रूस की रहने वाली 'Khariton' नाम की यह नारंगी बिल्ली कोई मामूली पालतू जानवर नहीं है, बल्कि इसके चाहने वाले इसे 'फ्यूचर प्रेडिक्टर' मान रहे हैं. इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर इसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो इसके हर बटन दबाने के अंदाज पर फिदा हैं. दरअसल, इसके मालिक ने इसके सामने एक 'स्पीकिंग मैट' बिछा रखी है, जिस पर अलग-अलग भावनाओं और 'हां-ना' के बटन लगे हैं.

बिल्ली की जुबानी, कयामत की कहानी (Cat Prediction on Apocalypse)

खारीटन का अंदाज एकदम निराला है. जब उसका मालिक सवाल पूछता है, तो वह पहले उसे गौर से घूरती है, जैसे सवाल की गहराई नाप रही हो. लोग हैरान हैं कि क्या यह बिल्ली सच में इंसानी भाषा समझती है? डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्ली ने बाबा वेंगा की उस डरावनी भविष्यवाणी को तो नकार दिया, जिसमें 12 अप्रैल 2026 को नर्क के दरवाजे खुलने की बात कही गई थी. बिल्ली ने दो बार 'ना' का बटन दबाकर लोगों को राहत की सांस लेने दी, लेकिन ये सुकून ज्यादा देर टिकने वाला नहीं है. जब खारीटन से पूछा गया कि क्या दुनिया 2027 में खत्म हो जाएगी? तो उसने बिना झिझके 'हां' वाला बटन दबा दिया. इस बात ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

बीमारी और बुढ़ापे की होगी छुट्टी (Good News on Health and Science)

भले ही दुनिया खत्म होने की बात डराने वाली हो, लेकिन इस बिल्ली ने कुछ 'गुड न्यूज' भी दी हैं. खारीटन के मुताबिक, वैज्ञानिकों को जल्द ही टाइप 1 डायबिटीज का पक्का इलाज मिल जाएगा. इतना ही नहीं, बिल्ली 'मियां' का मानना है कि इंसान बहुत जल्द बुढ़ापे को रोकने का तरीका भी ढूंढ लेंगे. उसने ये भी इशारा किया कि फिलहाल कोई नई महामारी (Pandemic) दुनिया को परेशान नहीं करने वाली. 

ये भी पढ़ें:-जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहरा

अब लोग सोच में हैं कि क्या एक बिल्ली की इन बातों पर यकीन किया जाए या इसे महज इत्तेफाक मानकर छोड़ दिया जाए. भले ही यह सुनने में फिल्मी लगे, लेकिन खारीटन की भविष्यवाणियों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. चाहे वो 2027 का डर हो या बीमारियों के इलाज की उम्मीद, लोग इस बिल्ली की हर हरकत को अपनी किस्मत से जोड़कर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-तौबा-तौबा! जैकेट के अंदर रेंग रहे थे 'जिंदा कॉकरोच', मेट्रो में दिखा ऐसा खौफनाक फैशन कि चकरा गया सबका सिर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khariton Viral Predictions, Predicting Cat Russia Social Media, 2027 World End Prediction Cat, Animal Intelligence Communication Buttons, Viral Talking Pets Internet Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com