विज्ञापन

अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद लेने में पिता घबराया, नर्स ने दिया हौसला और सिखाया सही तरीका, भावुक कर देगा वीडियो

इंस्टाग्राम पर डॉ. सुगन्या यादव ने यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो क्लिप में एक नर्स बड़े ही प्यार और सावधानी से नवजात बच्चे को उसके पिता के हाथों में देने की कोशिश करती है, लेकिन पिता पहली बार अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए थोड़ा घबराया हुआ नजर आता है और समझ नहीं पाता कि उसे कैसे पकड़ना है.

अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद लेने में पिता घबराया, नर्स ने दिया हौसला और सिखाया सही तरीका, भावुक कर देगा वीडियो
बेबी को गोद लेने में पिता घबराया
Social Media

सोशल मीडिया एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिता और उसके नवजात बच्चे के बीच का खास पल देखने को मिलता है. वीडियो में देखने को मिलता है कि नर्स नवजात बच्चे को उसके पिता के हाथ में देने की कोशिश करती है, लेकिन पिता बच्चे को गोद लेने में घबरा जाते हैं, क्योंकि पिता को समझ नहीं आता कि वह बच्चे को कैसे गोद लें, बच्चे बहुत नाजुक होता, इसी डर के कारण पिता बच्चे को हाथ में लेने से घबरा जाता है. इसके बाद नर्स उसका हौसला बढ़ाती है और बच्चे को गोद लेना सिखाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोग अपना अनुभव और भावुक कमेंट करते हैं.

यह भी पढ़ें:- बच्चा ट्रेन में छूटा तो जान की बाजी लगा दौड़ी मां, चलती ट्रेन से लड़ी, आंखें नम कर देगा ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर डॉ. सुगन्या यादव ने यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सबसे मजबूत इंसान के हाथ भी छोटी-छोटी खुशियों को थामने के लिए कांपते रहते हैं. पल जीए जाते हैं. हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड यादें संजोई जाती हैं, परिवार में नई खुशियां जुड़ती हैं. इस वीडियो पर सोशल में बहुत शेयर किया जा रहा है.

वीडियो क्लिप में एक नर्स बड़े ही प्यार और सावधानी से नवजात बच्चे को उसके पिता के हाथों में देने की कोशिश करती है, लेकिन पिता पहली बार अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए थोड़ा घबराया हुआ नजर आता है और समझ नहीं पाता कि उसे कैसे पकड़ना है. यह देखकर नर्स बड़ी शांति और धैर्य के साथ पिता को एक-एक कदम समझाती है. वह उसे बताती है कि हाथ कैसे रखना है और बच्चे को सुरक्षित तरीके से कैसे सहारा देना है.

नर्स के भरोसा दिलाने और मार्गदर्शन देने के बाद पिता हिम्मत जुटाता है और आखिरकार अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लेता है. यह पल इतना भावुक और प्यारा है कि सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले लोग भी भावुक हो रहे हैं. कई यूजर्स नर्स की तारीफ कर रहे हैं कि उसने कितने धैर्य और प्यार से पिता की मदद की. वहीं, कई लोग इस पल को एक पिता के जीवन का सबसे खास और यादगार अनुभव बता रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com