विज्ञापन

त्योहार से पहले नौकरी से निकाला, बाद में खुद मदद मांगने लगा बॉस, कर्मचारी ने ऐसे दिया करारा जवाब

Viral News: कई बार जिंदगी ऐसे पल दिखा देती है, जो हमें सिखा जाते हैं कि अपनी कदर करना कितना जरूरी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है. आइए जानते हैं इस पूरे किस्से के बारे में-

त्योहार से पहले नौकरी से निकाला, बाद में खुद मदद मांगने लगा बॉस, कर्मचारी ने ऐसे दिया करारा जवाब
Viral News: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प कहानी वायरल हो रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Viral News: कई बार जिंदगी ऐसे पल दिखा देती है, जो हमें सिखा जाते हैं कि अपनी कदर करना कितना जरूरी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है, जिसमें एक कर्मचारी को त्योहार से ठीक पहले नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसी बॉस को उससे मदद की गुहार लगानी पड़ी. आइए जानते हैं इस पूरे किस्से के बारे में- 

यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की छत पर बैठकर जाते दिखे 'डॉगेश भाई', इंटरनेट पर वायरल हुआ फनी वीडियो, लोग बोले- बिना पैसे के ये सीट मिलती है

क्या है पूरा मामला?

यह मामला Reddit पर r/AntiWork नाम के एक पेज से शेयर किया गया है, जहां एक यूजर ने अपनी आपबीती बताई. यूजर लिखते हैं, 'मैं करीब चार साल से एक छोटे फैमिली बिजनेस में काम कर रहा था. कंपनी के लिए मैंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया और मुझे उम्मीद थी कि मेरी वफादारी की कदर होगी. लेकिन दिसंबर में, त्योहारों के ठीक पहले, मेरे बॉस ने अचानक मुझे नौकरी से निकाल दिया. वजह सिर्फ इतनी बताई गई कि बिजनेस में मुनाफा कम हो गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि अगर हालात सुधरे तो शायद मुझे फिर से बुला लिया जाए.'

नौकरी जाने के बाद कर्मचारी ने हार नहीं मानी. उसने तुरंत नई नौकरी की तलाश शुरू कर दी. उसे कुछ ही दिनों में पहले से बेहतर जॉब मिल गई. नई कंपनी में उसका पहला हफ्ता काफी अच्छा रहा और उसे अपने काम के लिए काफी सराहना भी मिली. लेकिन इसी दौरान उसके पुराने बॉस के लगातार फोन आने लगे. 

यूजर ने बताया, 'बॉस की पत्नी और उनका रिश्ता टूट चुका था. वहीं, उनकी पत्नी भी उस बिजनेस में काम में मदद करती थीं, लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद वो अचानक नौकरी छोड़कर चली गईं. इस पूरी घटना के बाद उनका बिजनेस पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. तब घबराए हुए बॉस ने मुझे फोन करके मदद मांगी. उसने कहा कि मैं वीकेंड पर आकर उसे काम समझा दूं ताकि बिजनेस संभल सके. हैरानी की बात यह थी कि वह इसके लिए कोई पैसे भी नहीं देना चाहता था. बॉस का कहना था कि मैं 'दोस्ती' के नाम पर उनकी ये मदद कर दूं.'

कर्मचारी ने इस प्रस्ताव को साफ मना कर दिया. उसने जवाब दिया कि जब उसे त्योहार से पहले नौकरी से निकाला गया था, तब किसी ने दोस्ती नहीं दिखाई थी, इसलिए अब यह उसकी जिम्मेदारी नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब, यह कहानी जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुई तो हजारों लोगों ने कर्मचारी के फैसले की तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर बॉस को सच में मदद चाहिए थी, तो उसे कंसल्टिंग फीस देकर काम करवाना चाहिए था.

यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है. किसी भी नौकरी में मेहनत और वफादारी जरूरी होती है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अपनी इज्जत और समय की कदर करना. लोग कर्मचारी के फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com