Camel Beauty Contest: खूबसूरत दिखने के लिए एक्टर, एक्ट्रेस अक्सर बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाते हैं. लिप फिलर या नोज जॉब जैसी बहुत सी कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाते हैं. पर, क्या आप ये यकीन करेंगे कि किसी एनिमल को भी इस तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. ऊंटों से जुड़े एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट से इस तरह की खबर निकलकर आई है. जो बेहद चौंकाने वाली है. अपने ऊंटों को सबसे सुंदर दिखाने के लिए ऊंट मालिकों ने बोटोक्स के साथ ही लिप फिलर जैसे बहुत से ट्रीटमेंट करवाए. ये खबर जैसे ही सामने आई 20 ऊंटों को कॉन्टेस्ट से बाहर कर दिया गया.
ब्यूटी ट्रीटमेंट का खेल
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ऊंटों के पार्टिसिपेट करने से पहले वेटनरी डॉक्टर्स हर ऊंट की बारीकी से जांच करती है. इसी दौरान कुछ ऊंटों के होंठ और चेहरे की बनावट नॉर्मल से थोड़ी अलग लगी. शक होने पर जब उनकी कंप्लीट जांच की गई तो पता चला कि कुछ ऊंटों को बोटॉक्स इंजेक्शन दिए गए थे. वहीं कई ऊंटों के होंठों को ज्यादा मोटा और अट्रेक्टिव दिखाने के लिए लिप फिलर लगाए गए थे. कुछ मामलों में चेहरे की बनावट और कूबड़ को भी थोड़ा बदलने की कोशिश की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि जांच के मॉर्डन टेक्नीक और एक्सपर्ट टीम की मदद से इन कॉस्मेटिक प्रोसेस का पता चल गया. नियमों के मुताबिक कॉन्टेस्ट में किसी भी तरह का आर्टिफिशियल चेंज पूरी तरह से बैन है. इसलिए ऐसे ऊंटों को तुरंत कॉन्टेस्ट से बाहर कर दिया गया.
ओमान में होता है कॉन्टेस्ट
ओमान और खाड़ी देशों में ऊंट ब्यूटी कॉन्टेस्ट काफी पॉपुलर हैं. ये सिर्फ एक कॉन्टेस्ट नहीं बल्कि एक बड़े ट्रेडिशन की तरह माने जाते हैं. इसमें दूर दूर से ऊंट पालने वाले लोग अपने सबसे सुंदर ऊंट लेकर आते हैं. जज ऊंटों के होंठ, आंखें, कूबड़ और शरीर की बनावट जैसी कई चीजों के बेसिस पर उन्हें जज करते हैं. इस प्रतियोगिता में जीतने पर अच्छी खासी इनामी राशि और प्रतिष्ठा मिलती है. यही वजह है कि कुछ लोग अपने ऊंटों को ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए गलत तरीके भी अपनाने लगते हैं. हालांकि आयोजकों ने साफ कहा है कि कॉन्टेस्ट का मकसद ऊंटों की कुदरती खूबसूरती को सम्मान देना है और नियमों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं