विज्ञापन

2 साल की बच्ची के प्रीस्कूल एडमिशन के लिए 1.5 लाख रुपये डोनेशन! भारत में महंगी शिक्षा पर पिता का छलका दर्द

भारत के बड़े शहरों में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगे होते एजुकेशन सिस्टम को लेकर एक पिता का दर्द सोशल मीडिया पर सामने आया है.

2 साल की बच्ची के प्रीस्कूल एडमिशन के लिए 1.5 लाख रुपये डोनेशन! भारत में महंगी शिक्षा पर पिता का छलका दर्द
2 साल की बच्ची के प्रीस्कूल एडमिशन के लिए 1.5 लाख रुपये डोनेशन!
NDTV

Viral News: भारत में दिन ब दिन बड़े शहरों में पढ़ाई का खर्चा बढ़ता जा रहा है. खासकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस से पैरेंट सबसे ज्यादा परेशान हैं. प्राइवेट स्कूलों के मनमाने फैसले और महंगी फीस को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बहस देखने को मिलती है. ऐसे ही एक पैरेंट ने महंगी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है. पिता ने अपनी 2 साल की बच्ची के प्रीस्कूल एडमिशन को लेकर लगने वाले डोनेशन पर बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई इतनी महंगी नहीं होनी चाहिए. 

'1.5 रुपये डोनेशन मांगे'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रीतेश लखानी (Pritesh Lakhani) ने एक पोस्ट की है. वह खुद को PNEUCONS के फाउंडर बताते हैं. उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमाने फैसले का खुलासा करते बताया कि 2 साल की बच्ची के एडमिशन के लिए अब 1.5 लाख रुपये डोनेशन मांगे जा रहे हैं. 

प्रीतेश ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरी बेटी 2 साल की हो गई है और हम प्री-स्कूल देख रहे हैं, ताकि बाद में स्कूल बदलना न पड़े. " उन्होंने कहा कि स्कूल के एक पेरेंट ने बताया कि डोनेशन देना ज़रूरी है, वरना वे आपके बच्चे और आपका टेस्ट लेंगे, आपको फेल कर देंगे और ज़्यादा पैसे लेंगे. इसके अलावा, प्री-स्कूल के पहले साल की डोनेशन फ़ीस 1.25 लाख रुपये है. 

इतनी महंगी पढ़ाई नहीं होनी चाहिए

PNEUCONS के फाउंडर ने कहा कि प्री-स्कूल की पढ़ाई इतनी महंगी नहीं होनी चाहिए. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने देश में महंगी होती जा रही शिक्षा व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने बताया कि छोटे शहरों में भी नर्सरी एडमिशन के लिए 3 लाख तक का डोनेशन मांगा जा रहा है.

कुछ ने कहा कि यह कानूनी मामला होना चाहिए, क्योंकि 2 साल के बच्चे का टेस्ट कैसा हो सकता है. कई पेरेंट्स होमस्कूलिंग का विकल्प भी सोच रहे हैं.  यह घटना फिर से याद दिलाती है कि भारत में प्राइवेट स्कूलों द्वारा डोनेशन के नाम पर पेरेंट्स से भारी रकम वसूलने की प्रथा कितनी आम हो गई है.

यह भी पढे़ं-

लंदन-मियामी से बेहतर वर्ककेशन डेस्टिनेशन है मुंबई, IWG इंडेक्स में पहले नंबर पर कौन

मलेशिया की महिला ने बताया पहली बार भारत घूमने का एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं अपना दिल वहीं छोड़ आई'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Post, School Fees Hike, Private School Fees, Nursery Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com