हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करें, लेकिन इसके लिए हर समय ट्यूशन जरूरी नहीं है. घर का सही माहौल, पढ़ाई का तय समय और छोटे-छोटे ब्रेक बच्चे को बिना तनाव के पढ़ने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर sharmashikha016 नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. पोस्ट में बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए 5 टिप्स बताए गए हैं.
पढ़ाई का समय और जगह तय करें
जानकारी के लिए बता दें कि जिस समय ट्यूशन का समय तय होता है, उसी तरह घर पर भी बच्चे की पढ़ाई का समय और जगह फिक्स करें. रोज एक ही समय और जगह पर पढ़ने की आदत बनने से बच्चा धीरे-धीरे बिना कहे पढ़ाई के लिए तैयार होने लगेगा.
पढ़ाई के बीच ब्रेक जरूर दें
इसके अलावा, छोटे बच्चे लंबे समय तक लगातार पढ़ाई नहीं कर सकते. उनकी उम्र के हिसाब से ध्याान लगाने की क्षमता अलग होती है. इसलिए पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक दें. इससे बच्चा थकने के बजाय फ्रेश महसूस करेगा और दोबारा पढ़ाई पर ध्यान लगा पाएगा.
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी
वीडियो में बताया गया है कि बच्चे का दिमाग सिर्फ किताबों से तेज नहीं होता. उसे रोज कुछ समय बााहर खेलने और आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी दें. इससे बच्चे की शारीरिक सक्रियता के साथ मानसिक ताजगी भी बनी रहती है.
हर वीकेंड छोटा टेस्ट लें
बता दें कि पूरे हफ्ते बच्चे ने जो पढ़ा है, उसका वीकेंड पर छोटा टेस्ट ले सकते हैं. इससे माता-पिता को बच्चे की तैयारी का अंदाजा लगेगा और परीक्षा के समय आखिरी वक्त में ज्याादा पढ़ाई का दबाव नहीं रहेगा.
स्कूल का पाठ घर पर दोहराएं
इंस्टाग्राम वीडियो में साफ बताया गया है कि अगर स्कूल में जो पढ़ाया गया है उसे घर पर एक बार जरूर रिवाइज कराएं. बच्चे को लिखकर पढ़ने की आदत डालें. इससे वह विषय को बेहतर तरीके से समझ और याद कर पाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं