विज्ञापन

अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती हैं? देख लीजिए नाम

USA Scholarship For Indian Students : अमेरिका में पढ़ाई महंगी हो सकती है, लेकिन भारतीय और इंटरनेशनल छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल एड उपलब्ध हैं, जो ट्यूशन व रहने के खर्च में मदद करती हैं.

अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती हैं? देख लीजिए नाम
अमेरिका में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप

USA Scholarship For Indian Students : अमेरिका में पढ़ाई का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं, लेकिन वहां की महंगी ट्यूशन फीस और रहने का खर्च कई बार सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. राहत की बात यह है कि अमेरिका में कई ऐसी स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल एड योजनाएं हैं, जो योग्य छात्रों की ट्यूशन फीस से लेकर रहने और दूसरे जरूरी खर्चों तक में मदद कर सकती हैं. इनमें कुछ स्कॉलरशिप खास भारतीय छात्रों के लिए हैं, जबकि कई दुनिया भर के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए खुली हैं. अगर आप भी अमेरिका में पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले इन प्रमुख स्कॉलरशिप्स के बारे में जरूर जान लें.

अमेरिका में पढ़ाई के लिए ये हैं प्रमुख स्कॉलरशिप्स

भारतीय छात्रों के लिए फुलब्राइट-नेहरू फेलोशिप सबसे फेमस स्कॉलरशिप्स में गिनी जाती है. इसके अलावा टाटा स्कॉलरशिप, आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनलैक्स शिवदासानी फाउंडेशन स्कॉलरशिप भी लोकप्रिय ऑप्शंस हैं. अलग-अलग पात्रता के आधार पर ये स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस, रहने के खर्च और अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती हैं.

12वीं के बाद भी मिल सकती है फाइनेंशियल एड

अगर आप 12वीं के बाद अमेरिका में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, तो येल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, डार्टमाउथ कॉलेज और एमहर्स्ट कॉलेज जैसी संस्थाएं योग्य इंटरनेशनल छात्रों को फाइनेंशियल एड देती हैं. आर्थिक जरूरत और पात्रता के आधार पर यहां पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है.

मास्टर्स करने वालों के लिए भी कई ऑप्शंस

मास्टर्स की पढ़ाई के लिए फुलब्राइट-नेहरू स्कॉलरशिप , क्वाड फेलोशिप (Quad Fellowship), एएयूडब्ल्यू इंटरनेशनल फेलोशिप (AAUW International Fellowship), आगा खान फाउंडेशन स्कॉलरशिप और इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप (Inlaks Shivdasani Scholarship) जैसे ऑप्शंस उपलब्ध हैं. इन सभी की पात्रता और मिलने वाली आर्थिक सहायता अलग-अलग होती है.

PhD के लिए भी मिलती हैं बड़ी स्कॉलरशिप्स

अगर आपका लक्ष्य अमेरिका में PhD करना है, तो नाइट-हेनेसी स्कॉलर्स (Knight-Hennessy Scholars), Google PhD फेलोशिप, IBM PhD फेलोशिप और शलम्बर्जर (Schlumberger) फाउंडेशन फैकल्टी फॉर द फ्यूचर जैसी स्कॉलरशिप्स आर्थिक सहायता देती हैं. ये खास तौर पर रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए बनाई गई हैं.

सरकारी और दूसरी संस्थाओं की स्कॉलरशिप्स

इंटरनेशनल छात्रों के लिए फॉरेन फुलब्राइट स्टूडेंट प्रोग्राम और ह्यूबर्ट एच. हम्फ्री फेलोशिप (Hubert H. Humphrey Fellowship) जैसी सरकारी स्कॉलरशिप्स भी उपलब्ध हैं. वहीं जॉइंट जापान वर्ल्ड बैंक स्कॉलरशिप और AAUW इंटरनेशनल फेलोशिप जैसी बाहरी संस्थाओं की स्कॉलरशिप्स भी योग्य उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता देती हैं.

हर स्कॉलरशिप के नियम, पात्रता, आवेदन की अंतिम तारीख और मिलने वाली आर्थिक सहायता अलग-अलग होती है. कई स्कॉलरशिप के लिए पहले संबंधित यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलना जरूरी होता है, जबकि कुछ में फाइनेंशियल नीड और एकेडेमिक रिकॉर्ड को प्राथमिकता दी जाती है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित स्कॉलरशिप या यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी शर्तें अच्छी तरह जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें - AIIMS और राज्य के सरकारी कॉलेज की फीस में क्या होता है अंतर? NEET छात्रों के लिए काम की खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Study In USA, USA Scholarship, US Scholarships For Indian Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com