Chevening Scholarship 2027-28: यूके सरकार ने भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए शेवनिंग स्कॉलरशिप (Chevening Scholarship) 2027-28 के आवेदन शुरू कर दिए हैं. यह स्कॉलरशिप उन टैलेंटेड छात्रों के लिए है, जो ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी से एक साल का मास्टर डिग्री प्रोग्राम करना चाहते हैं. यह फुली फंडेड स्कॉलरशिप यूके के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) और सहयोगी संस्थानों की तरफ से मुहैया कराई जाती है. इसका मकसद भविष्य के ऐसे लीडर्स तैयार करना है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने देश के विकास में योगदान दे सकें. स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों को यूके में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बनाने का अवसर और अपने करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है.
भारतीय छात्रों के लिए क्या है योग्यता?
शेवनिंग स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी, जिनमें शामिल हैं -
उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
एप्लिकेंट को स्कॉलरशिप पूरी होने के बाद कम से कम दो साल के लिए भारत लौटने के लिए सहमत होना होगा.
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जो यूके की अपर सेकेंड-क्लास (2:1) ऑनर्स डिग्री के बराबर हो.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए. यह लगभग 2,800 घंटे के बराबर है.
उम्मीदवारों को यूके की तीन योग्य मास्टर डिग्री कोर्स के लिए आवेदन करना होगा.
एप्लिकेंट्स को UK के तीन योग्य मास्टर्स कोर्स के लिए आवेदन करना होगा. उन्हें कम से कम एक कोर्स से बिना शर्त वाला ऑफर (unconditional offer) प्राप्त करना होगा.
आवेदन की आखिरी तारीख और सिलेक्शन प्रोसेस
शेवनिंग स्कॉलरशिप 2027-28 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है. भारतीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा उसी दिन शाम 4:30 बजे (IST) तक रहेगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी लीडरशिप क्वालिटी, एजुकेशनल उपलब्धियों, करियर योजना, नेटवर्किंग स्किल और समाज में अच्छा बदलाव लाने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें शेवनिंग स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें -
स्टेप 1 : शेवनिंग के ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं.
स्टेप 2 : नया अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 3 : एप्लीकेशन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल जानकारी भरें.
स्टेप 4 : लीडरशिप क्वालिटी, करियर लक्ष्य और यूके में पढ़ाई करने के कारणों पर आधारित निबंध (Essay) जमा करें.
स्टेप 5 : अपनी रुचि के अनुसार तीन योग्य यूके मास्टर कोर्स चुनें.
स्टेप 6 : आवेदन की सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
ये भी पढ़ें - जंतर-मंतर के इरफान की तरह JPSC प्रोटेस्ट में वायरल हुआ स्कूली बच्चा कौन है? खुद दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं