Perseid Meteor Shower 2026: रात के अंधेरे में आसमान से अचानक टूटते तारों की लकीरें गुजरना एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जिसे हर कोई देखना चाहता है. इस साल की पर्सिड उल्का वर्षा एस्ट्रोनोमी प्रेमी (Astronomy enthusiasts) के लिए बेहद खास मानी जा रही है. नासा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये उल्का वर्षा स्विफ्ट-टटल धूमकेतु के मलबे से बनती है, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलने लगता है. इस बीच ये रोशनी की शानदार लकीरें बनाता है, जिन्हें उल्का (meteors) कहा जाता है. रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (Astronomical Society Research) की डॉ. बेकी स्मेथर्स्ट (Dr. Becky Smethurst) ने इसे साल की सबसे बेहतरीन एस्ट्रोनॉमिकल नाइट (Astronomical Night) में से एक बताया है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इस बेल्ट को खोलते ही पीछे लग जाती है पुलिस, पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा
NASA के अनुसार, एस्ट्रोनॉमर जियोवानी शियापारेली (astronomer Giovanni Schiaparelli) ने 1865 में इस धूमकेतु की पहचान पर्सिड्स के स्रोत के तौर पर की थी. इस धूमकेतु की खोज 1862 में लुईस स्विफ्ट और होरेस टटल ने की थी. इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 133 साल लगते हैं और ये पिछली बार 1992 में सौर मंडल के भीतरी हिस्से में आया था.
देखने के लिए सबसे सही समय (Best Time and Conditions to Watch)
बता दें कि, ये उल्का-वर्षा स्विफ्ट-टटल (Swift-Tuttle) धूमकेतु द्वारा छोड़े गए मलबे के कारण होती है, जिसका कोर (केंद्र) काफी बड़ा है और इसका व्यास 16 मील (26 किमी) है. इस बार 12 अगस्त की रात से 13 अगस्त की सुबह तक का समय पीक नाइट्स (सबसे ज्यादा गतिविधि वाली रातें) इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छा बताया गया है. इस समय चांद 'न्यू मून' (अमावस्या) रहेगा, जिससे आसमान में बिल्कुल अंधेरा होगा और हल्के तारे भी आसानी से दिखेंगे.
बताया जा रहा है कि, इस समय बहुत सारे उल्कापिंड दिखाई देंगे. अगर आप सच में किस्मत वाले रहे और मौसम साफ रहा, इसके साथ ही आप किसी पॉल्यूशन फ्री इलाके में हैं, तो आपको एक घंटे में 50 से लेकर 100 से भी ज्यादा उल्काएं यानि टूटते तारे दिखाई दे सकते हैं. इस साल इन्हें देखने के लिए हालात बहुत अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि उस समय नया चांद (अमावस्या) होगा, यानी चांद की तेज रोशनी नहीं होगी. अमेरिका के ग्रामीण और डार्क स्काई पार्कों में इस आतिशबाजी को देखने का सबसे अच्छा मौका मिलेगा.
देखने के लिए अमरीका की सबसे बेहतरीन जगहें (Best Spots in US for Stargazing)
वेस्टर्न नेशनल पार्क्स एसोसिएशन के अनुसार, नेवाडा का ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क और कैलिफोर्निया की डेथ वैली Stargazing के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक हैं. इसके अलावा यूटा का जायन नेशनल पार्क, टेक्सास का बिग बैंड और कोलोराडो का ग्रेट सैंड ड्यून्स भी काफी फेमस हैं. अगर आप ईस्ट कोस्ट के पास हैं, तो पेन्सिलवेनिया का चेरी स्प्रिंग्स स्टेट पार्क आपके लिए सबसे पास और करेक्ट ऑप्शन साबित होगा.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं