विज्ञापन

अमरीका और भारत के बैंकों की तुलना पर छिड़ी बहस, अमरीकी भारतीय फाउंडर का बड़ा बयान वायरल

अमरीका में रह रहे एक भारतीय एंटरप्रेन्योरने दोनों देशों के बैंकिंग सिस्टम की तुलना की है. उनका मानना है कि, अमरीकी बैंक जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं, जबकि भारतीय बैंक बहुत सतर्क रहते हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है.

अमरीका और भारत के बैंकों की तुलना पर छिड़ी बहस, अमरीकी भारतीय फाउंडर का बड़ा बयान वायरल
स्टार्टअप्स के लिए अमरीकी बैंक बेहतर या भारतीय? जानिए फाउंडर ने क्या कहा...

Indian Banking System VS US: अमेरिका में बसे भारतीय मूल के बिजनेसमैन श्रेयंस जैन (Shreyans Jain) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर लोगों के बीच खलबली मचा दी है. श्रेयंस जैन वाई कॉम्बिनेटर समर्थित मैनिक्यूल (Y Combinator-backed Manicule) कंपनी के सह संस्थापक हैं. उन्होंने भारत और अमरीका के बैंकों से लोन लेने के अपने एक्सपीरियंस को सामने रखा है. उनका कहना है कि,  'अमरीका में अच्छे क्रेडिट स्कोर (credit score) और शॉट क्रेडिट हिस्ट्री (short credit history) के आधार पर आसानी से बड़ा लोन मिल जाता है.'

ये भी पढ़ें:-VIDEO: इस बेल्ट को खोलते ही पीछे लग जाती है पुलिस, पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा

अमरीका और भारत में बैंकिंग का अंतर (Difference Between US and Indian Banking)

श्रेयंस जैन के मुताबिक, 'भारत में छोटा लोन लेने के लिए भी कागजों का ढेर लगाना पड़ता है. बैंकों को आईटीआर, नेट वर्थ स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और कई अन्य तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं. इतने सारे कागजात देने के बाद भी कम राशि का लोन खारिज कर दिया जाता है.' उन्होंने कहा कि, 'भारत में बैंकिंग सिस्टम में जोखिम उठाने की बिल्कुल भी केपेसिटी नहीं है.'

सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन (Mixed Reactions on Social Media)

श्रेयंस की पोस्ट पर अब लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. विशाल सिंह जैन नामक यूजर ने बताया कि, 'उन्हें 2011 में बिना एसएसएन के अमरीका में 20 लाख डॉलर की क्रेडिट लाइन मिल गई थी.' वहीं आर्ची नामक यूजर ने तर्क दिया कि, 'एंथ्रोपिक या गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां बैंक लोन से नहीं, बल्कि वेंचर कैपिटल से बनती हैं.' इसके जवाब में श्रेयंस ने कहा कि, 'वेंचर कैपिटल और क्रेडिट एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.'

ये भी पढ़ें:-बेटे की पढ़ाई के लिए तुड़वाई 50 लाख की FD, अब कनाडा में पाई-पाई को तरस रहा परिवार!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Banking System, Loan Processing, Startup, Bank Loan, Loan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com