विज्ञापन

सिर्फ 21 वीडियो और 20 लाख फॉलोअर्स! कबाड़ से फैशन निकालने वाले इस लड़के का 'फ्री स्टाइल' हुआ वायरल

आजकल लोग महंगे-ब्रांड्स के पीछे भागते हैं, लेकिन इथियोपिया के एक टीनएजर ने टायर, गत्ते और प्लास्टिक की बोरियों से ऐसा 'फैशन' निकाला कि पूरी दुनिया देखती रह गई. आलम ये है कि बंदे ने सिर्फ एक महीने में करीब 20 लाख फॉलोअर्स बटोर लिए हैं और अब तो इंस्टाग्राम खुद उसे अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब है.

सिर्फ 21 वीडियो और 20 लाख फॉलोअर्स! कबाड़ से फैशन निकालने वाले इस लड़के का 'फ्री स्टाइल' हुआ वायरल
गत्ता और बोरी पहनकर करोड़ों के व्यूज, इथियोपिया के इस 'फैशन किंग' ने इंटरनेट पर लगा दी आग! Instagram खुद हुआ दीवाना!
Photo - Instagram/@kaluputics

Trash to fashion trend: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन बाजी मार ले, कोई नहीं जानता. इथियोपिया के अदीस अबाबा के रहने वाले इस लड़के ने कबाड़ को अपनी किस्मत की चाबी बना लिया है. जहां लोग अच्छे बैकग्राउंड और स्टूडियो के लिए लाखों खर्च करते हैं, वहीं यह क्रिएटर एक ऐसी दीवार के सामने वीडियो बनाता है, जो पुराने जूतों और बेकार बैगों से सजी है. इस बंदे का वीडियो बनाने का तरीका भी बड़ा निराला है. यह एक 'बैलेंस बोर्ड' पर खड़ा होता है और जैसे ही बोर्ड घूमता है, कबाड़ में लिपटा यह लड़का किसी बड़े इंटरनेशनल मॉडल की तरह 'हाई-फैशन' लुक में नजर आता है.

ये भी पढ़ें:-7000 KM दूर जाकर टूटा दिल! देसी महिला बोली- 'इस लोहे के खंभे में क्या खास है भाई?'

प्लास्टिक और टायर से 'रॉयल' जलवा (Trash to Luxury)

इस क्रिएटिविटी को देखकर बड़े-बड़े डिजाइनरों के पसीने छूट गए हैं. महज 21 वीडियो के दम पर इसने वो मुकाम हासिल कर लिया, जो बड़े स्टार्स भी नहीं कर पाते. कार्डबोर्ड और पुराने टायरों से बने इसके कपड़ों पर करोड़ों व्यूज आ रहे हैं. साल 2026 में यह सबसे तेजी से उभरने वाला चेहरा बन गया है. हैरानी तो तब हुई जब खुद 'इंस्टाग्राम' ने इसके वीडियो पर कमेंट किया और डायरेक्ट मैसेज (DM) करने को कहा. मतलब साफ है कि अब यह लड़का जल्द ही इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर अपना जलवा बिखेरेगा.

दुनिया हुई दीवानी, अब हर तरफ है नकल (Viral Trend: Copycat creators try to mimic)

आजकल हर दूसरा इंसान इसके जैसा 'फिट चेक' वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है. इथियोपिया के इस टैलेंट ने साबित कर दिया कि, हुनर किसी महंगे शोरूम का मोहताज नहीं होता. इसके वीडियो की शुरुआत किसी वेस्ट मटेरियल के क्लोज-अप से होती है और अंत एक ऐसे जलवे के साथ, जिसे देखकर आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे.

ये भी पढ़ें:-अमेरिका की ठंडी सड़कें देख 'देसी छोरे' का घूमा दिमाग, वीडियो डाल दिखाई तरक्की की असली तस्वीर!

साफ बात है कि टैलेंट अगर सच्चा हो, तो कबाड़ भी सोना बन जाता है. इस लड़के की कामयाबी बताती है कि रील्स पर सिर्फ नाच-गाना ही नहीं, बल्कि अनोखा आईडिया भी आपको रातों-रात दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बना सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaluputics Viral Video, Ethiopia Fashion Creator, Trash To Fashion Trend, Instagram Viral Fit Check, Instagram, Viral Reels 2026, Unique Fashion Design
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com